जापान का मिशन ‘मिडिल ईस्ट’ शुरू हो चुका है। देश के ‘ताकानामी’ विनाशक को इस क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया गया है। यह पोत मिडिल ईस्ट समुद्री मार्गों पर निगरानी रखेगा। यह इलाका जापान के 90 प्रतिशत कच्चे तेल का स्रोत है। इनकी हिफाजत अब ‘ताकानामी’ की मदद से होगी।