
Tower
दुबई। दुबई में एक ऐसा टावर बनने जा रहा है जो बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा होगा। वर्तमान में बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। टावर को बनाने वाली कंपनी ने रविवार को इसकी जानकारी दी। इस टावर को बनाने में एक अरब (88 करोड़ यूरो) का खर्चा आएगा।
एमार कंपनी के प्रमुख मोहम्मद अलाब्बर ने संवाददाता सम्मेलन में प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि टावर की वास्तविक ऊंचाई उसके बनने के बाद ही बताई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2020 में दुबई में विश्व एक्सपो ट्रेड फेयर का आयोजन होना है और इससे पहले ही वह शहरवासियों को इस टावर को तोहफे के रूप में देना चाहते हैं।
इस टावर को स्पैनिश-स्विस वास्तुकार सैंटियागो कालाट्रावा ने डिजाइन किया है। इसमें होटल, बुटिक, रेस्त्रां सहित 18 से 20 मिलेजुले फ्लोर होंगे। उल्लेखनीय है कि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर (2 हजार 700 फीट) है और इसको बनाने में 1.5 अरब डॉलर का खर्चा आया था। इसे जनवरी 2010 लोगों के लिए खोल दिया गया था।
Published on:
11 Apr 2016 10:32 pm
बड़ी खबरें
View Allखाड़ी देश
विदेश
ट्रेंडिंग
