29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुबई जाने वाले भारतीयों को शानदार तोहफा, UAE सरकार देगी 48 घंटों का फ्री ट्रांजिट वीजा

यह सुविधा सिर्फ 48 घंटों के लिए ही रहेगी। इसके बाद 50 दिरहम (करीब 930 रुपए) का भुगतान कर इसकी अवधि को 96 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
Dubai

दुबई जाने वाले भारतीयों को शानदार तोहफा, UAE सरकार देगी 48 घंटों का फ्री ट्रांजिट वीजा

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकार ने एक खास तोहफा देने का ऐलान किया है। अब भारत से यूएई के रास्ते दुनिया में कहीं भी जाने वालों को मुफ्त में ट्रांजिट वीजा मिलेगा। इस सुविधा के तहत दुबई और अबूधाबी जैसे बड़े शहरों की यात्रा की जा सकेगी। हालांकि यह सुविधा सिर्फ 48 घंटों के लिए ही रहेगी। इसके बाद 50 दिरहम (करीब 930 रुपए) का भुगतान कर इसकी अवधि को 96 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि यह सुविधा कब से मिलेगी अभी यह नहीं बताया गया है।

भारतीयों के लिए बेहद खास यूएई

भारतीयों के लिए यूएई दुनिया के सबसे बड़े पर्यटक स्थलों में से एक है। दोनों देशों के बीच यातायात सुविधाएं भी काफी अच्छी हैं। दुबई जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही हैं। इसके अलावा दोनों देशों के कूटनीतिक संबंध में काफी अच्छे हैं।

...आंकड़ों से समझिए फैसले का महत्व

- दुबई के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2017 में 21 लाख भारतीय दुबई गए थे।
- 2016 के मुकाबले 2017 में दुबई जाने वालों की संख्या 15 फीसदी अधिक थी।
- विदेशों की हवाई यात्रा करने वाले लगभग 75 फीसदी खाड़ी और यूएई से होकर गुजरते हैं। मुफ्त ट्रांजिट वीजा से यह संख्या बढ़ सकती है।
- 2017 में 3.60 लाख भारतीय पर्यटकों ने अबूधाबी की यात्रा की थी।
- 2016 के मुकाबले 2017 में अबूधाबी जाने वालों की संख्या 11 फीसदी अधिक थी।

विदेशों में भारतीयों को और भी कई सुविधाएं

- कतर में भारत समेत 46 देशों के नागरिकों को बिना किसी अग्रिम वीजा के 60 दिनों तक रहने की अनुमति है।
- यूएई में यूएस वीजा होल्डर भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी मिलती है।
- ओमान में भी भारतीयों को इसी तरह की सुविधा शुरू होने वाली है। वहां अमरीका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जापान और शेंजेन स्टेट्स (26 यूरोपीय देशों का समूह) में रहने वाले या वहां का वीजा रखने वाले भारतीयों को भी ऐसी ही सुविधाएं मिलेंगी।

केदारनाथ आपदाः 5 साल बाद भी लापता हैं तीन चमत्कारी कुंड, रहस्यमयी हैं इनकी कहानियां

Story Loader