आपदा में गायब हुए हंस कुंड के संबंध में कई अद्भुत जानकारियां सामने आई हैं। केदारखंड के कहा गया है कि यहां ब्रह्मा जी ने हंस का रूप धारण किया था। इस स्थान पर पितृों का तर्पण और अस्थि विसर्जन किया जाता है। इस स्थान के संबंध में एक खास मान्यता है कि यहां पितृ तर्पण, अस्थि विसर्जन, और मृत व्यक्ति की जीवनकुंडली विसर्जित करने से जीवात्मा को मुक्ति मिल जाती है। यह कुंड केदारनाथ मंदिर के दाईं दिशा में करीब 100 मीटर दूर स्थित है।