29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेजराबाबा गांव में सर्पदंश से 7 माह की गर्भवती महिला की मौत

घर के आंगन में गड्ढा भरने के दौरान सांप ने डसापरिजन अस्पताल ले जाने की बजाए झाडफ़ूंक कराने बेरखेड़ी गांव ले गए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Narendra Kushwah

•

Updated: 20 Oct 2021, 1:43 PM IST

गुना. बमोरी क्षेत्र के ग्राम खेजराबाबा में एक महिला की सर्पदंश से मौत का मामला सामने आया है। दुख की बात यह है कि उक्त महिला 7 महीने की गर्भवती थी। जिसके कारण महिला के साथ उसकी कोख में पल रहा बच्चा भी मर गया। यह घटना सोमवार देर शाम की बताई गई है। जैसे ही परिजनों को पता चला कि महिला को सर्प ने डसा है तो वे तत्काल अस्पताल ले जाने की बजाए महिला को ग्राम बेरखेड़ी में झाड़-फूंककराने ले गए। यही देरी महिला की मौत का कारण बनी और अस्पताल लाने के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम टोडरा की रहने वाली तेजबाई अहिरवार(25) की शादी खेजरा बाबा गांव में भूरा अहिरवार के साथ 4 साल पहले हुई थी। पति पेशे से मजदूर है। उसके पास खेती के लिए कोई जमीन नहीं है। मजदूरी में उसे जो मक्का की फसल मिली थी, वह घर में आंगन में सूख रही थी। सोमवार की शाम तेजबाई इसी मक्का को उठाकर रख रही थी उसी दौरान उसे वहां एक गड्ढा दिखा तो उसे वह मिट्टी डालकर भरने लगी। जिसमें पहले से सांप बैठा हुआ था, जिसने महिला को हाथ में डस लिया। महिला जोर से चिल्लाई, आवाज सुनकर परिजन आए और उसे बाइक से पहले झाडफ़ूंक कराने लगे गए। जहां आराम न मिलने पर जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।
-
7 महीने की गर्भवती थी तेजबाई
परिजनों के अनुसार जिस समय तेजबाई को सांप ने डसा उस समय वह उसकी बहन को लेने धरनावदा जा रहा था। रास्ते में ही उसे यह खबर मिली। तेजबाई को पहले से एक डेढ़ वर्ष का बेटा है। यह उसका दूसरा गर्भ था। महिला की मौत के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गयी।