6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में घुसने से नाराज किसान ने बकरियों को यूरिया खिलाकर मारा

पशु मालिक की शिकायत पर कुंभराज थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज

2 min read
Google source verification
खेत में घुसने से नाराज किसान ने बकरियों को यूरिया खिलाकर मारा

खेत में घुसने से नाराज किसान ने बकरियों को यूरिया खिलाकर मारा

गुना. खेत में बकरियां घुसने से किसान इतना नाराज हुआ कि उसने गुस्से में आकर उन बकरियों को यूरिया खिलाकर मार दिया। इस तरह की घटना जिले के कुम्भराज में सामने आई है। जहां पशु मालिक की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि यूरिया खाने से दो बकरियों की मौत हो गई। यह बकरियां चरते हुए अचानक आरोपी के खेत में पहुंच गई थीं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंभराज थाना अंतर्गत घोरलाखेडा निवासी भूरी बाई भील ने बताया कि वह हैंडपम्प पर पानी भर रही थी। इसी पास में ही उसके और जेठ मर्दन सिंह के बकरा-बकरी चर रहे थे। बकरा-बकरी चरते हुए अचानक चंपालाल भील के बाड़े में चले गए। चंपालाल ने पहले उन्हें भगाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं भागे तो उसने घर से यूरिया खाद लाकर बकरियों के सामने डाल दिया। यह देखकर उसने दौड़ लगाकर वहां पहुंचने का प्रयास किया लेकिन तब तक एक बकरी और एक बकरे ने यूरिया खाद खा लिया। देखते ही देखते बकरा-बकरी वहीं पर गिर गए। वह चिल्लाई तो आवाज सुनकर ममता बाई आ गई। चंपालाल से कहा कि तुमने बकरा बकरियों के आगे यूरिया खाद क्यों फेंका, जिस पर चंपालाल गालियाँ देने लगा और कहने लगा कि आईन्दा तुम्हारे बकरा बकरी मेरे बाड़े में आए तो तुम्हें भी जान से खत्म कर दूँगा। पुलिस ने भूरी बाई की शिकायत पर चंपालाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-

अवैध शराब सप्लाई करने वाले 26 आरोपी पकड़े
ऑपरेशन शिकंजा के तहत जिले में शराब माफियाओं पर पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी
गुना. ऑपरेशन शिकंजा के तहत जिले में शराब माफियाओं पर पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है। जिसके तहत पुलिस ने अवैध शराब सप्लाई करने वाले 26 आरोपी पकड़े हैं। इस कार्यवाही के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 26 लोगों को हाथ भट्टी की 96 लीटर कच्ची अवैध मदिरा कीमती 10,000 रुपए सहित गिरफ्तार कर अलग-अलग कुल 26 प्रकरण दर्ज किए गए हैं । साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी पुलिस द्वारा विशेष निगाहें रखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी रहे 5 लोगों के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं ।
-