14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, दिल्ली जाकर लेंगी ‘AAP’ की सदस्यता

पूर्व विधायक ममता मीना ने भाजपा की कार्यशेली से नाराज होकर सोमवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

2 min read
Google source verification
mamta meena resign bjp

भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, दिल्ली जाकर लेंगी 'AAP' की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक ममता मीना ने पार्टी की कार्यशेली से नाराज होकर सोमवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं, अभी अभी ये जानकारी भी सामने आई है कि, पूर्व विधायक ममता मीना ने आम आदमी पार्टी का दामन थामने की तैयारी कर ली है। इसके लिए वो भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगी और 20 सितंबर को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। बता दें कि, फिलहाल, ममता मीना जिला पंचायत सदस्य हैं।

ममता मीना की नाराजगी का कारण चाचौड़ा विधानसभा सीट का टिकिट बताया जा रहा है, जिसे भाजपा की ओर से प्रियंका मीना को दे दिया है। इसी के चलते ममता मीना पार्टी पर अनदेखी का आोप लगा रही हैं। उनका आरोप है कि, भाजपा ने क्षेत्र से उस महिला को प्रत्याशी के रूप में उतारा है, जिसका राजनीतिक अनुभव महज 6 महीने ही पुराना है।

यह भी पढ़ें- जन आशीर्वाद यात्रा के बीच भाजपा को बड़ा झटका, सिंधिया समर्थक दो दिग्गज नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा


कांग्रेस को मिल सकता है लाभ

पैराशूट लॉचिंग का आरोप लगाते हुए ममता मीना ने प्रियंका मीना की ही घेराबंदी शुरू कर दी है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि, बीजेपी की इस अंदरूनी कलह का सीधा लाभ कांग्रेस को हो सकता है। मौजूदा समय में क्षेत्र से कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह यहां विधायक हैं।


...तो देखने को मिलेगा त्रिकोणीय संघर्ष

जानकारों का ये भी कहना है कि, अगर ममता मीना आम आदमी पार्टी के टिकट से क्षेत्र में चुनाव लड़ती हैं तो चाचौड़ा विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। ममता मीना और प्रियंका मीना के टकराव का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। अगर कांग्रेस लक्ष्मण सिंह को टिकिट देती है तो उनकी राह आसान हो जाएगी। बता दें कि, चाचौड़ा में 65 हजार से ज्यादा मीना मतदाता हैं। संभावना है कि उन वोटों विभाजन कांग्रेस के लिए फा.देमंद साबित होगा।


ममता मानी निकाल रहीं 'जनादेश यात्रा'

इधर भाजपा से नाराज होकर इस्तीफा देने वाली ममता मीना ने सोमवार से 'जनादेश यात्रा' भी शुरू कर दी है। यात्रा की पंचलाइन है 'आपकी ममता आपके द्वार' है। इस संबंध में ममता मीना का कहना है कि, वो जनादेश यात्रा निकाल रही हैं। यात्रा के जरिए वो अपनी विधानसभा सीटे के हर घर के दर पर दस्तक देंगी। साथ ही, जनता से जीत का आशीर्वाद मांगेंगी। वहीं, ममता मीना के पति रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी रघुवीर सिंह मीना भी जिला पंचायत सदस्य हैं। पत्नी का साथ देते हुए रघुवीर सिंह मीना लोगों को उनके पक्ष में एकजुट करने में जुटे हैं।