
कांग्रेसियों का ग्वालियर कूच
गुना @जावेद खान की रिपोर्ट....
जिले के कांग्रेसी नेताओं का शुक्रवार को ग्वालियर कूच हुआ। जहां पार्टी की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी बैठक लेकर चुनाव के समय एकजुट रहने की समझाइश दी।
उल्लेखनीय है कि जिले की विधानसभा सीटों पर विभिन्न दावेदार अपनी दावेदारी जता रहे हैं। इनमें से गुना व बमोरी के लिए दावेदारी करने वालों की फहरिस्त लंबी है। ऐसे में पार्टी के अंदर फूट और कार्यकर्ताटों में गुटबाजी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
टिकिट वितरण से पहले पार्टी इसे रोकना चाहती है। इसीलिए शुक्रवार को सभी दावेदारों को ग्वालियर से बुलाया आया था।वहां सभी को एक जुटता से चुनाव लडऩे की समझाइश दी गई और सर्वे के अनुसार ही टिकिट मिलने की बात कही गई।
सिंधिया ने साफ कहा है कि किसी को किसी की सिफारिश से टिकिट नहीं मिलेगा, सर्वे के आधार पर जिनका नाम फाईनल होगा, उन्हें ही टिकिट दिया जाएगा।
ग्वालियर गए कांग्रेसी नेताओं में जिलाध्यक्ष विट्ठलदास मीना, सुनील मालवीय, वसंत खरे, नीरज निगम, चंद्रप्रकाश अहिरवार, ओम प्रकाश नरवरिया, हरिओम खटीक, शंकर लाल खटीक, घासीराम अहिरवार आदि शामिल हैं।
इन सभी को अलग-अलग समय पर बुलावा आया था। सभी ये कयास लगा रहे थे, कि उनका टिकिट पक्का है। लेकिन वहां जाकर जब सब मिले तो मामला कुछ ओर ही निकला।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध....
उधर कुछ दिन पहले भाजपा के वरिष्ठ और दिग्गज आदिवासी नेता ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चुनावों से पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्हें टिकट देकर चुनाव लड़वाने का आश्वासन दिया गया है।
जैसे ही कार्यकर्ताओं को ये बात पता चली वे मुखर होकर विरोध करने उतर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से साफ कह दिया है कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग वालों को टिकट दिया गया तो वे काम नहीं करेंगे। जानकारों की मानें तो टिकट वितरण से पहले ऐसी बगावत कांग्रेस को भारी पड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार जबलपुर की सिहोरा तहसील के भाजपा नेता खिलाड़ी सिंह आर्मो को विधानसभा चुनाव से पहले में कांग्रेस में शामिल करने पर सिहोरा के कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के निवास पर विरोध जताने पहुंचे हैं। इन कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं जमुना मरावी भी शामिल हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेसी के बड़े नेताओं ने खिलाड़ी सिंह आर्मो को टिकट दिलाने का आशवान देकर पार्टी में शामिल किया है। जो कि पार्टी के लिए अच्छा संदेश नहीं है। इससे जमीनी कार्यकर्ताओं में निराशा होगी।
वहीं, कांग्रेस नेता जमुना मरावी ने चेतावनी दी कि खिलाड़ी सिंह आर्मो को कांग्रेस टिकट देती है तो वहां के कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम नहीं करेंगे। अलग अलग क्षेत्रों के मंडल और सेक्टर के प्रभारी राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा के निवास इसी बात का विरोध करने पहुंचे हैं। इनके अलावा कांग्रेस के आदिवासी नेता पूर्व विधायक नन्हे लाल धुर्वे भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि खिलाड़ी सिंह आर्मो भाजपा के आदिवासी नेताओं में शामिल हैं। वे पूर्व में जिला पंचायत जबलपुर में उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा पार्टी के कई बड़े पदों पर भी वे रहे हैं। ऐसे में उनका कांग्रेस में शामिल होना आदिवासी सीट सिहोरा के लिए अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता है।
Published on:
20 Oct 2018 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
