
स्वाभिमान दिव्यांग यात्रा के उप संयोजक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
गुना. राघौगढ़ से 28 फरवरी को शुरू हुई स्वाभिमान दिव्यांग यात्रा रविवार को साई बाबा मंदिर से आगे बढ़ना थी, इससे पहले इस यात्रा के उप संयोजक कालूराम सेन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घायल कालूराम सेन को देखने गुना तहसीलदार सिद्वार्थ भूषण शर्मा पहुंचे और उनका हालचाल जाना, और अस्पताल प्रबंधन को उनका उचित इलाज कराने के निर्देश भी दिए। अपने साथी के घायल होने से दिव्यांग यात्रा रविवार को स्थगित कर दी गई थी। यह यात्रा साई बाबा मंदिर पर है, सोमवार को अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।
सुबह 5 बजे मारी टक्कर
स्वाभिमान दिव्यांग यात्रा के उप संयोजक बीनागंज निवासी कालूराम सेन के पिता पैरालिसिस से पीड़ित हैं। कालूराम उन्हें देखने के बाद सुबह पांच बजे करीब कालूराम सेन इस यात्रा में शामिल होने आ रहे थे, तभी धरनावदा थाने के सूकेट के पास उनके ट्राइसिकल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। कालूराम के चेहरे, सिर, कूल्हे एवं दोनों हाथों में चोटें आई हैं। सेन की पत्नी भी दिव्यांग हैं। जैसे ही कालूराम के एक्सीडेंट होने की खबर मिली, वैसे ही कुछ दिव्यांग अपने-अपने ट्राइसिकल से जिला अस्पताल पहुंच गए। कालूराम को फिलहाल अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है।
सीएम को गलत संदेश
हम मुख्यमंत्री के पास जाने को कल भी तैयार थे और आज भी हैं। हमारी कुछ शर्तें थी। जिसमें कितने लोग जाएंगे, हमारे साथ कौन जाएगा, हमारी क्या व्यवस्थाएं रहेगी, कितना टाइम सीएम का हमें मिलेगा, किन-किन बातों पर सहमति बनेगी। इस सब चीजों को प्रशासन स्पष्ट नहीं कर पा रहा था। प्रशासन ने हमारी गलत रिपोर्ट भी ऊपर भेज दी कि हम मुख्यमंत्री को यहीं बुलाना चाहते हैं जबकि ऐसा नहीं है। यह बात दिव्यांग स्वाभिमान पदयात्रा के पदाधिकारियों ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
पिकअप की टक्कर से सफाई कर्मी घायल, युवक को लगी गंभीर चोट
गुना. जिले के बेरखेड़ी क्षेत्र में एक बालक को अज्ञात मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा विकास किसी काम से सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात मोटर साइकिल ने उसको टक्कर मार दी। मोटर साइकिल सवार भाग गया। बच्चा वहां तड़पता रहा। इसके बाद उसके परिजन वहां आए और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज चल रहा है। उधर, गुना नगर पालिका का कर्मचारी और छबड़ा कॉलोनी निवासी दिनेश धौलपुरिया अपनी बाइक में पेट्रोल भराने जा रहा था, इसी बीच हनुमान चौराहे के पास इसकी बाइक में एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके सिर और पैर में चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रसीद कॉलोनी निवासी एक युवक शादी से लौटकर अपने घर वापस लौट रहा था, इसी बीच उसकी बाइक के सामने गुना रेलवे स्टेशन के पास नशे में धुत्त एक युवक सामने आ गया, जिससे उसकी बाइक टकरा गई। युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published on:
13 Mar 2023 09:09 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
