2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुना में ओलों का खतरा!

दिन में छाए बादल और हवा में नमी के कारण बढ़ी ठिठुरन

2 min read
Google source verification
patrika

दिन में छाए बादल और हवा में नमी के कारण बढ़ी ठिठुरन

गुना. पिछले तीन दिन से लगातार न्यूनतम तापमान गिरावट आ रही है। रविवार को रात का पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि मावठे का समय निकल गया है, अब ओले गिरने की आशंका बनी हुई है। इससे किसानों पर भी संकट मंडरा रहा है। राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोप की से ओले और बेमौसम बारिश की आशंका बनी हुई थी। लेकिन यह सिस्टम उत्तर की ओर चला गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुना में एक बार और यह सिस्टम लौटकर आ सकता है। इससे गुना और आसपास के जिलों में ओला और बेमौसम पानी गिरने का खतरा बना हुआ है। उधर, दो दिन बाद ठंडक में कमी आ सकती है। रविवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 5 डिग्री कम है। इसी तरह रात का पारा भी सामान्य से 2.4 डिग्री कम चल रहा है। रविवार को न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में दिन के पारा में मामूली इजाफा हुआ है। 13 फरवरी से तापमान सामान्य हो सकता है।

दिन में छाए बादल, धूप भी खिली रही
रविवार को सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर में कुछ समय के लिए बादल छा गए। इससे वातावरण में नमी आ गई। मौसम विभाग ने बताया, आने वाले दो-तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

फसल को नुकसान
प्रशासन द्वारा ओला पीडि़त ग्रामो़ं का सर्वे तो कराया गया है, लेकिन शीत लहर के कारण पाला पडऩे से प्रभावित हुई फसलों का सर्वे करने के लिए पटवारी नहीं पहुंच रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं तुषार के चलते ग्राम रूसल्ली दामा, भटोली, वीरपुर, गुलाबगंज में मसूर, धनिया की फसल भी चौपट हो गई है। गांव के भवर सिंह राजपूत, सोनू रघुवंशी, राजू चौहान, सुरेन्द्र सिहं और भगवान सिंह आदि ने बताया कि पाले के कारण उनकी फसलें नष्ट हो गईं। सर्वे करने के लिए कोई नहीं आया है।

इस तरह रहा एक हफ्ते का तापमान
दिन पारा न्यून/अधिक
10 फरवरी 5.6/22
9 फरवरी 6/21.6
8 फरवरी 8/22.2
7 फरवरी 14.7/24.6
6 फरवरी 16.5/29.5
5 फरवरी 14/30
4 फरवरी 11.4/27.5