11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयवर्धन सिंह पिता दिग्विजय सिंह के साथ पहुंचे नामांकन भरने

जयवर्धन सिंह के साथ लक्ष्मण सिंह ने भी भरा नामांकन पत्र....
2 min read
Google source verification

गुना

image

Deepesh Tiwari

Nov 05, 2018

news

जयवर्धन सिंह पिता दिग्विजय सिंह के साथ नामांकन भरने पहुंचे

गुना जावेद खान की रिपोर्ट...
राघौगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह सोमवार को नामांकन पत्र भरने कलेक्ट्रेट पहुंचे। जयवर्धन सिंह के साथ उनके पिता दिग्विजय सिंह और बेटा उनकी पत्नी भी मौजूद रही। जयवर्धन सिंह के साथ हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इसी सीट से लक्ष्मण सिंह ने भी नामांकन पत्र भरा।

कांग्रेस का है इस सीट पर कब्जा...
गौरतलब है कि पहले दिग्विजय सिंह यहां से जीतते रहे है तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा इस किले को भेद नहीं पाई है। 2003 के चुनाव में भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को इस सीट से टिकट दिया, लेकिन वह भी दिग्विजय सिंह के आगे टिक नहीं सके। 2008 में कांग्रेस ने मूलसिंह दादाभाई को टिकट दिया था जिन्होंने भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह रघुवंशी को हराया था। रघुवंशी को इस बार फिर यहां से टिकट मिला है।

2013 चुनाव में जयवर्धन सिंह को बनाया था उम्मीदवार...
कांग्रेस की इस सीट पर अब नई युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व है। 2013 चुनाव में कांग्रेस ने दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह को उम्मीदवार बनाया था जो मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के राधेश्याम धाकड़ को हराया था।

कांग्रेस की परंपरागत सीट रही राघौगढ़....
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के राघौगढ़ से भूपेंद्र रघुवंशी को टिकट दिया गया है। राघौगढ़ सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है और भाजपा के लिए हमेशा से एक चुनौती रही है। पिछले विधानसभा में भाजपा ने जिस उम्मीदवार पर दांव खेला था उसे 58,204 मतों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा ने भूपेंद्र रघुवंशी पर दांव खेला है।

भाजपा ने इस बार भूपेंद्र रघुवंशी पर खेला दांव....
इस बार भाजपा ने भूपेंद्र रघुवंशी पर दांव खेला है जो 2008 में यहां से चुनाव हार चुके हैं। देखना है कि भाजपा का दांव इस बार कितना काम आता है। दिग्विजय सिंह इस बार चुनाव प्रचार से भी दूर हैं और टिकट को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया से टकराव की खबरें भी हैं। ऐसे में मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने की उम्मीद है।