गुना/झागर. मध्यप्रदेश को राजस्थान से जोडऩे वाला 75 किलोमीटर का मार्ग बेहद जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। इस सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रदेश के प्रमुख स्टेट हाईवे में शामिल इस मार्ग का उपयोग रोजाना गुना के अलावा बमोरी, झागर, फतेहगढ़ सहित आसपास के सैकड़ों गांवों के लोग करते हैं। वहीं राजस्थान की ओर से भी रोजाना बड़ी संख्या में वाहन इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। आलम यह है कि इस सड़क को बने हुए अभी पांच साल भी नहीं हुए हैं और यह पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कई स्थानों पर अभी पेंचवर्क भी किया जा रहा है, लेकिन इससे भी स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है।