28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रकार कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी, दो मोटरसाइकिल सहित नगद ले गए चोर

पत्रकार कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी, दो मोटरसाइकिल सहित नगद ले गए चोर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Javed Khan

•

Updated: 3 Jul 2018, 2:02 PM IST

patrika

किराना दुकान से स्वास्थ्यवर्धक चीजों की चोरी

गुना। कैंट थाना अंतर्गत पत्रकार कॉलोनी में आज रात में फिर निर्भय आईटीआई धर्मेंद्र सक्सेना के यहां चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार पत्रकार कॉलोनी में निर्भय ITI धर्मेंद्र सक्सेना के यहां एक अलमारी और दो मोटरसाइकिल सहित 2 लाख 70 हजार नगदी चोरी होने की बात सामने आई है। इसी जगह पर काम करने वाले कुछ कर्मचारी रहते थे। इसी घर में चोरों ने रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी की घटना को समझने का प्रयास किया। 8 दिन पहले भी एक घर में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया था। उसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा।

परिवार के लोग घर में हुई चोरी की घटना से बहुत दुखी है। उनका कहना है कि चोर हमारी जिंदगी भर की कमाई ले गए। जो हमने अपने बच्चों के लिए संभाल कर रखी थी। बस, पुलिस जल्द से उन चोरों को ढूढ़ निकाले और साथ ही संभव हो तो हमारा सामान भी हमें मिल सके। जिससे वे आगे कुछ ऐसा न कर पाएं।

मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकदी ले गए लुटेरे
जिले में गंभीर अपराध घटित होने का सिलसिला जारी है, एक खत्म होता नहीं कि दूसरा शुरू हो जाता है। गंभीर अपराधों में हत्या, लूट के मामले हो रहे हैं। बजरंगगढ़ थाना अंतर्गत गुना शहर के नजदीक शनि मंदिर और जगनपुर नाले के बीच लुटेरों ने बाइक सवार को लूटा, मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकदी ले गए लुटेरे जानकारी के अनुसार बाबूलाल पुत्र रमेश मोगिया और नीरज गुना की होटल मैं नौकरी करते हैं।

रात्रि 12:30 बजे होटल बंद करने के बाद बाबूलाल और नीरज मोटरसाइकिल से बजरंगगढ़ जा रहे थे, तभी सनी मंदिर निकलने के बाद बजरंगगढ़ रोड पर जगनपुर नाले के पास झाड़ियों में छुपे बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया, लाठियों से किए गए हमले में मोटरसाइकिल सवारों को लूटा और बलपूर्वक मोटरसाइकिल मोबाइल और पर्स लूट ले गए। बजरंगगढ़ पुलिस ने लूट मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।