
गुना। शहर के सिंगवासा तालाब के स्मृति वन में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों ने पृथ्वी के मॉडल पर हाथ रखकर धरती को बचाने की शपथ लेते हुए कहा कि वे पृथ्वी पर अधिक से पौध रोपड़ करेंगे और प्रदूषण दूर करने की कोशिश करेंगे। वक्ताओं ने कहा, धरती पर पेड़, पौधे कम होने से और प्रदूषण के बढ़ने से मानव का जीवन संकट में आ गया है।
धरती पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उसे हरा भरा करें, कम से कम पॉलीथिन का उपयोग करें और जितना हो सके प्रदूषण का कम करें। ताकि आने वाली विपत्तियों से बच सकें। वनों की कटाई और नदियों के प्राकृतिक रास्तों से छेड़छाड़ करने से सूखा और बाढ़ के हालात बन रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा, बारिश के पानी को संग्रहित करने की जरूरत है, ताकि बारिश का पानी जमीन पर ज्यादा से ज्यादा दिनों तक भरा रहे और उसका सही तरह से उपयोग हो सकें। जिससे आसानी से पानी की पूर्ति हो सकें। ऐसा करने से पृथ्वी का तापमान बना रहेगा। इसके बाद बच्चों ने पौधरोपण किया और उनके संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान पुष्पराग शर्मा, निर्मला शर्मा, रेशू खान, सोनम खान, डॉ. अयूषी जैन सहित कई लोग शामिल रहे।
स्कूल में किया ‘मदर अर्थ’ का आयोजन
उधर, कैंट क्षेत्र के एक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर ‘मदर अर्थ’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रा नमामि शर्मा ने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के प्रति अपनी चिंता प्रकट की और अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण की जरूरत जताई।
देवकी रघुवंशी, सूर्यांश एवं प्राची यादव ने कविता पाठ किया। प्राचार्य मोनिका गुप्ता ने पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने पॉलीथीन का उपयोग न करने के बारे में कहा। बच्चों ने आरोन कालेज प्राचार्य डॉ. निरंजन श्रोत्रिय, डॉ. अर्चना श्रोत्रिय सहित विभिन्न लोगों से अर्थ डे शपथ पत्र पर हस्ताक्षर लिए।
Published on:
23 Apr 2018 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
