12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024 : गुना में बड़ा खेला, सिंधिया को हराने वाले केपी यादव का टिकट कटा, ज्योतिरादित्य सिंधिया अब भाजपा उम्मीदवार

MP LOK SABHA SEATS BJP CANDIDATE : 2019 में जहां से चुनाव हारे थे सिंधिया अब भाजपा ने वहीं से बनाया उम्मीदवार

less than 1 minute read
Google source verification
guna_loksabha_seat.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में मध्यप्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है जिसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम गुना सीट (guna lok sabha seat) से है। गुना सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद केपी यादव (KP YADAV) का टिकट काटकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को चुनावी मैदान में उतारा है।


भाजपा ने गुना से केपी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गुना सीट पर ही ज्योतिरादित्य सिंधिया (कांग्रेस) और केपी यादव (बीजेपी)के बीच चुनावी मुकाबला हुआ था और तब ज्योतिरादित्य सिंधिया को केपी यादव ने 1 लाख 25 हजार 549 वोटों से हरा दिया था। हालांकि बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- श्रीमति संध्या राय
ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमति लता वानखेड़े
टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खजुराहो- वीडी शर्मा
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्र
सीधी- राजेश मिश्रा
शहडोल- हिमाद्री सिंह
जबलपुर- आशीष दुबे
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगबाद- दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
भोपाल- आलोक शर्मा
राजगढ़- रोडमल नागर
देवास- महेन्द्र सिंह सोलंकी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
रतलाम- अनिता चौहान
खरगोन- गजेन्द्र पटेल
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल- दुर्गादास उइके