29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस में पकड़ा मावा और पनीर न कोई इसका मालिक था और न ही खरीदी के बिल

यात्री वाहनों में हो रहा है अवैध तरीके से खाद्य सामग्री का परिवहन, जिम्मेदार बेखबर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम हैरान क्योंकि मालिक न होने से अब बस मालिका और ड्राइवर होंगे जिम्मेदार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Narendra Kushwah

•

Updated: 24 Mar 2024, 10:02 PM IST

बस में पकड़ा मावा और पनीर न कोई इसका मालिक था और न ही खरीदी के बिल

बस में पकड़ा मावा और पनीर न कोई इसका मालिक था और न ही खरीदी के बिल

गुना। होली के पर्व के दौरान मिठाई सहित अन्य खादय सामग्री की खपत बढ़ने के साथ ही नकली मावा और पनीर की भी सप्लाई शुरु हो गई है। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब एक बस की जांच की गई। इसमें मावा और पनीर भरा हुआ मिला। हालांकि यह इस सामग्री का मालिक बस में नहीं था और न ही बस ड्राइवर के पास इस सामग्री के कोई बिल भी नहीं थे। इस वजह से 160 किलोग्राम मावा और 180 किलोग्राम पनीर को जब्त कर लिया है। इस सामग्री की शुद्धता की जांच को लेकर नमूने लिए गए हैं। इसके बाद ही यह साफ होगा कि यह मानक है या अमानक। हालांकि जैसे ही सामग्री जब्त की गई तो खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए। क्योंकि बस में इतना अधिक मात्रा में इस सामग्री को भोपाल भेजा जा रहा था और ड्राइवर और कंडक्टर तक को पता नहीं था कि यह किसने सामग्री रखी है। दरअसल यह कार्रवाई कलेक्टर सतेंद्र सिंह के निर्देश पर की गई। शनिवार रात 1 बजे के लगभग टीम बस स्टैंड पहुंची और जैन बस क्रमांक एमपी 07 पी 1886 से यह सामग्री जब्त की गई। मावा और पनीर की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से अधिक आकी गई है। खाद्य सुरक्षा के दल में शामिल नवीन जैन, रवि शिवहरे और लखनलाल कोरी ने बस से मावा और पनीर जब्त कर इसकी जांच शुरु कर दी है।

शिकायत पर हरकत में आया विभाग

दरअसल जिस बस में यह सामग्री मिली है, वह श्योपुर से भोपाल जा रही थी। हालांकि श्योपुर और शिवपुरी के बीच ही मावा और पनीर इसमें रखा गया। इधर बस के ड्राइवर और कंडक्टर का कहना था कि शिवपुरी से स्टॉफ बदला था। इसलिए हमें नहीं पता कि यह किसने सामग्री रखी है। लेकिन बस मालिक से कहा गया है कि इस सामग्री के मालिक का पता लगाएं, अगर वह नहीं मिला तो बस मालिक और ड्राइवर पर अवैध तरीके सो सामग्री का परिवहन करने का मामला बनाया जाएगा। यह सामग्री बस की डिग्गी से जब्त किया गया है।

गुना में भी सतर्कता, जांच के आदेश

होली के पर्व को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को जांच करने के लिए कहा है। इधर टीम ने शहर के चौरसिया मिष्ठान भण्डार हनुमान चौराहा गुना से बेसन के लड्डू, गुजिया एवं नमकीन सेव के नमूने लिए। इसी तरह शिवहरे ग्रुप होटल खेजरा रोड़ से बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू, रिफाइंड सोयाबीन तेल, गुजिया, मैदा के नमूने जांच के लिए लिए गए है।