22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP election 2023 : भाजपा में गुना को लेकर पेंच उलझा, जानिए क्यों फैसला नहीं कर पा रही पार्टी

गुना में लंबी उहापोह के बाद भाजपा ने बमौरी सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। 2018 में कांग्रेस से लड़े और उपचुनाव में भाजपा से लड़े महेंद्र सिंह सिसौदिया को ही पार्टी ने मैदान में उतारा है। भाजपा ने गुना सीट का टिकट अभी भी रोक रखा है। दरअसल बीजेपी नए-पुराने प्रत्याशी में से फैसला नहीं कर पा रही है।

2 min read
Google source verification

गुना

image

deepak deewan

Oct 22, 2023

guna_22.png

भाजपा ने गुना सीट का टिकट अभी भी रोक रखा है

गुना में लंबी उहापोह के बाद भाजपा ने बमौरी सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। 2018 में कांग्रेस से लड़े और उपचुनाव में भाजपा से लड़े महेंद्र सिंह सिसौदिया को ही पार्टी ने मैदान में उतारा है। भाजपा ने गुना सीट का टिकट अभी भी रोक रखा है। दरअसल बीजेपी नए-पुराने प्रत्याशी में से फैसला नहीं कर पा रही है।

कांग्रेस जिले की चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर तस्वीर स्पष्ट कर चुकी है। जिले की चांचौड़ा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। भाजपा से टिकट न मिलने पर बागी हुई ममता मीणा आप से मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी हैं।

गुना विधानसभा
कांग्रेस : पंकज कनेरिया
उम्र : 38 साल
शिक्षा : ग्रेजुएशन
कॅरियर : कांग्रेस आईटी सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष, युवक कांग्रेस के जिला महासचिव है।
ताकत
युवा प्रत्याशी, ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड़।
उभरता हुआ चेहरा, लोगों से सीधा जुड़ाव।
कमजोरी— स्थानीय नहीं होना।
राजनीतिक अनुभव नहीं, पूर्व में कोई चुनाव नहीं लड़े।
भाजपा : अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं

राघौगढ़ विधानसभा
कांग्रेस : जयवर्धन सिंह
उम्र : 38 साल
शिक्षा : एमबीए
कॅरियर : कृषक परिवार, 2013 से 2018 तक विधायक, जनपद अध्यक्ष रहे और बीजेपी के जिला अध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली।
ताकत
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बेटे।
साफ छवि और जनता से सीधा जुड़ाव।
कमजोरी— खास समर्थकों से घिरे रहना।
अपने कार्यकाल में गिनाने के लिए बड़ी उपलब्धि नहीं।

भाजपा : हीरेंद्र सिंह बना
उम्र : 48 साल
शिक्षा : ग्रेजुएट
कॅरियर : 2000 जनपद सदस्य, 2008 से 2019 तक शकर कारखाने के संचालक। 2021 में की बीजेपी की सदस्यता ली और जिला उपाध्यक्ष बने।
ताकत
पूर्व विधायक के बेटे।
ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड़, लोगों की मदद के लिए तैयार रहना।
कमजोरी— दल बदलने का नुकसान
जनता को कोई उपलब्धि नहीं और पहली बार चुनाव लड़ना।

बमोरी विधानसभा
कांग्रेस : ऋषि अग्रवाल
उम्र : 42 साल
शिक्षा : एम टेक
कॅरियर : इनके पिता पूर्व में राज्य सरकार में मंत्री रहे। इस दौरान यह पिता के साथ ही क्षेत्र की जनता से संपर्क में रहे।
ताकत
क्षेत्र में युवाओं के अच्छी पकड।
लंबे समय से जनसंपर्क कर लोगों से व्यक्तिगत जुड़ाव।
कमजोरी
मंत्री से सीधा मुकाबला।
पहली बार चुनाव लड़ना, गिनाने के लिए उपलब्धि नही।

भाजपा : महेंद्र सिंह सिसौदिया
उम्र : 62
शिक्षा : ग्रेजुएट
कॅरियर : विद्यार्थी जीवन से ही राजनीतिक का नेतृत्व, बमोरी में लगातार विधायक का कांग्रेस और भाजपा पार्टी से चुनाव जीतना।
ताकत
लोगों के बीच स्वच्छ छबि।
कई परियोजनाओं की स्वीकृति, जनता के लिए उपलब्ध रहना।
कमजोरी
पक्षपात, पारदर्शिता नहीं
एंटी इन्कमबेंसी

चांचौड़ा विधानसभा
कांग्रेस : लक्ष्मण सिंह
उम्र : 68 साल
शिक्षा : ग्रेजुएट
कॅरियर : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के भाई। सांसद और विधायक रहे चुके।
ताकत
2018 में भाजपा की ममता मीना को हराकर चुनाव जीता था।
हमेशा मदद के लिए तत्पर रहना।
कमजोरी
बार-बार पार्टी बदलना
राघौगढ़ में निवास से सहज उपलब्ध नहीं होना ।

भाजपा : प्रियंका मीना
उम्र : 47 वर्ष
शिक्षा : 12वीं पास
कॅरियर : राजनीतिक से ज्यादा नहीं जुड़ी, पहली बार राजनीति में आई और सामाजिक क्षेत्र में कार्य।।
ताकत
ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड।
सामाजिक कार्य की वजह से पूरे क्षेत्र में लोगों से सीधा संपर्क।
कमजोरी
पहली बार चुनाव लड़ना।
कोई उपलब्धि नहीं और दूसरी प्रत्याशी से मुकाबला।

यह भी पढ़ें -एमपी में चार दिन रहेगी छुट्टी, यहां जमा होंगे चुनावों के लिए नामांकन पत्र