
फोटो- Dr Mohan Yadav Facebook
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को गुना जिले के बीनागंज में कुंभराज सिंचाई परियोजना की धन्यवाद सभा में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि इस साल दिवाली के बाद भाईदूज से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए दिए जाएंगे।
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ नए मकान दिए जा रहे हैं। साथ ही लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत दिवाली के बाद भाई दूज पर 1500 रुपए दिए जाएंगे। जिसे साल 2028 तक बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक किया जाएगा।
सीएम डॉ मोहन यादव ने गुना की सांस्कृतिक विविधता का जिक्र करते हुए कहा कि ये जिला दो विशिष्ट क्षेत्री संस्कृतियों का संगम है। एक तरफ ग्वालियर-चंबल की ठाएं-ठाएं वाली संस्कृति, दूसरी ओर मालवा की मीठी बोली का प्रभाव है।
मुख्यमंत्री ने बीनागंज में गौशाला के लिए 12 लाख और स्वास्थ्य सहायता के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 55 साल तक किसानों को सिंचाई के लिए तरसाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। भाजपा सरकार ने पिछले 20 वर्षों में सिंचाई का रकबा 7 लाख से बढ़ाकर 55 लाख हेक्टेयर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि गुना का गुलाब और धनिया स्पेशल है।
Published on:
25 Jul 2025 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
