
शादी में डीजे रुकवाने पहुंची पुलिस पर हमला, गाड़ी फोड़ी, तीन पुलिस कर्मी घायल
शादी में शामिल दो सौ लोगों के शामिल होने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
डीजे रुकवाने पहुंची पुलिस पर हमला, गाड़ी फोड़ी, तीन पुलिस कर्मी घायल
-अपनी जान बचाकर खेतों में भागे पुलिस कर्मी, दूसरी बार हुआ जिले में पुलिस पर हमलागुना। कुछ दिनों पूर्व गुना के तत्कालीन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अपने एक आदेश में शादियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। इस सबके बाद भी लोग शादियों का आयोजन कर रहे हैं। शादियों में लगी रोक के बाद सिरसी पुलिस थाना क्षेत्र में एक शादी को रोकना पुलिस को महंगा पड़ गया है। ग्राम करनावटा में आयोजित शादी में दो सौ लोगों के शामिल होने और डीजे बजने की सूचना पर सिरसी पुलिस थाने का स्टॉफ वहां पहुंचा, पुलिस ने डीजे बजने से रोका, इससे वहां एकत्रित लोग भड़क गए, पुलिस कर्मी और वहां मौजूद लोगों में तीखी झड़प हो गई, इसी बीच शादी में शामिल लोगों ने धावा बोल कर पुलिस के वाहन को फोड़ा और पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। सिरसी पुलिस थाने के एक-दो स्टॉफ को खेतों में भागकर अपनी जान बचाना पड़ी। जिले में पुलिस पार्टी पर हाल ही में दूसरी बार हमला हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिरसी थानान्तर्गत ग्राम करनावटा में दो लड़कियों की शादी थी, जिसमें एक बारात गांव के ही नजदीक गांव से और दूसरी राजस्थान से आई थी। बीते दिवस शादी का खाना भी काफी भीढ़ एकत्रित कर किया जा रहा था, दो जगह अलग-अलग डीजे के साथ बारात निकल रही थी, लोग डीजे पर बज रहे मनपसंद गाने की धुन पर थिरकते हुए लोग चल रहे थे। इसी बीच सिरसी पुलिस थाने के पास सूचना मिली कि शादियों पर रोक लगी हुई है इस सबके बाद भी करनावटा में दो शादियां हो रही हैं जिनमें दो सौ से अधिक लोग एकत्रित हैं डीजे बज रहा है, यह संभवत: भील समाज के हैं।
इस सूचना पर सिरसी पुलिस थाने का स्टॉफ वाहन लेकर पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने वहां शादी रुकवाकर डीजे न बजाने को कहा, इसका शादी के आयोजकों ने विरोध किया, मामला तीखी झोंक-नोंक तक पहुंच गई। बताया गया कि इसी बीच शादी में शामिल लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया, यह हमला देखकर एक-दो पुलिस कर्मी खेतों की और भाग गए। फिर भी हमलावरों ने आरक्षक अजय एवं अमन और दीवान भगवान सिंह यादव पर हमला कर घायल कर दिया। घायल दीवान भगवान सिंह को उसी गांव के एक व्यक्ति ने अपने वाहन से पुलिस का चालक सहित मऊ में स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया गया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
सिरसी पुलिस थाना प्रभारी देवराज सिंह ने बताया कि थाने ने भील समाज से जुड़े नामजद और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी के धारा 353, 18 8 , 26 9, 270 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
मृगवास में भी हुआ था हमला उधर कुछ दिन पूर्व मृगवास पुलिस थाना क्षेत्र में भी एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था, वहां पुलिस की एक टीम पहुंच गई थी, तभी ग्रामीणों ने हमला कर दिया था, जिसमें एक-दो पुलिस कर्मियों को चोटें आई थीं।
Updated on:
10 May 2021, 1:18 AM IST
Published on:
10 May 2021, 1:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.