26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारात में घुसा ट्रैक्टर, जान बचाने बग्गी से कूदा दूल्हा, मची भगदड़, VIDEO

mp news: मध्य प्रदेश में एक ट्रैक्टर चालक ने मामूली विवाद के बाद बारातियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। बग्गी पर सवार दूल्हे ने कूदकर अपनी जान बचाई।

2 min read
Google source verification

गुना

image

Akash Dewani

Apr 26, 2026

Tractor Crashes into Wedding Procession Video viral in guna mp news

Tractor Crashes into Wedding Procession Video viral (Patrika.com)

mp news: मध्य प्रदेश के गुना में शादी समारोह के दौरान बिन बुलाए मेहमान ने ऐसी एंट्री मारी की चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। यहीं नहीं, दूल्हे को जान बचाने के लिए बग्गी से कूदना पड़ा। दरअसल, जिले के म्याना कस्बे में शनिवार रात एक शादी समारोह उस वक्त दहशत में बदल गया, जब एक ट्रैक्टर चालक ने मामूली विवाद के बाद बारातियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इस खौफनाक घटना में बग्गी पर सवार दूल्हे भूपेंद्र धाकड़ ने कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि अन्य बारातियों में जान बचाने के लिए भगदड़ मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

साइड नहीं देने बौखलाया ड्राइवर, बग्गी से कूड़ा दूल्हा

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे ग्राम चतराई से धाकड़ समाज की बारात म्याना आई थी। बारात के गाजे-बाजे में बाराती नाचते-गाते सदर बाजार से म्याना चौराहे की ओर बढ़ रहे थे। तभी म्याना निवासी अंकित भदौरिया अपना अर्जुन महिंद्रा ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा। बारातियों की भीड़ के कारण ट्रैक्टर को निकलने का रास्ता नहीं मिला।

कुछ देर इंतजार के बाद चालक अंकित भदौरिया कथित तौर पर आपा खो बैठा और बारातियों से अभद्रता करने लगा। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर चालक ने अपना ट्रैक्टर सीधे भीड़ की ओर दौड़ा दिया। ट्रैक्टर के बारात के बीच घुसते ही अफरा-तफरी मच गई। सभी बाराती इधर -उधार भागने लगे। दूल्हे भूपेंद्र धाकड़ ने बग्गी से छलांग लगाकर खुद को बचाया। नरेश धाकड़ और धर्मवीर धाकड़ सहित कई बारातियों ने भागकर जान बचाई।

चालक गिरफ्तार, जांच जारी

बारात में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया है कि बारातियों ने रोकने की कोशिश की तो अंकित भदौरिया ने पहले बारातियों से गालियां दी। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद फरियादी बलवीर सिंह धाकड़ निवासी ग्राम चतुराई ने म्याना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदौरिया ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी ट्रेक्टर ड्राइवर अंकित भदौरिया के खिलाफ धारा 281, 296 (ए), 351 (3) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया है।

मामले का वीडियो वायरल

बता दें कि, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक ट्रैक्टर लेकर बारात में घुस गया है। वह ट्रेक्टर को आगे-पीछे कर रहा है जिससे बाराती अपनी जान बचाने के लिए एक तरफ से दूसरी तरफ भाग रहे है। हैरानी की बात ये है कि ट्रेक्टर से कुछ ही बग्गी खड़ी थी जिसमें दूल्हा बैठा हुआ था। ट्रेक्टर को अपनी तरफ आता देखा और अपनी जान बचाने के लिए बग्गी से कूद गया।