6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी बारिश के चलते गेहूं का रकबा बढऩे की संभावना

कृषि विभाग ने किसानों को चेताया, दी जरूरी सलाहगेहूं की अच्छी किस्म की ही करें बुवाई

2 min read
Google source verification
अच्छी बारिश ने बढ़ाया गेहूं का रकबा

अच्छी बारिश ने बढ़ाया गेहूं का रकबा

गुना। जिले में इस बार अत्याधिक हुई बारिश का असर जहां खरीफ फसल पर प्रतिकूल पड़ा है वहीं यह बारिश रबी सीजन की खेती के लिए फायदेमंद साबित हुई है। यही कारण है कि इस बार गेहूं का रकबा पिछले साल की तुलना में बढऩे की पूरी संभावना है।

किसानों को चेताते हुए जानकारी दी
जिसके चलते कृषि विभाग ने किसानों को चेताते हुए जानकारी दी है कि रकबा बढऩे से गेहूं की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे किसानों को न सिर्फ ई-उपार्जन के तहत बेचने में परेशानी आएगी बल्कि सही दाम भी नहीं मिल पाएंगे। इसलिए सभी किसान इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें गेहूं की कौनसी किस्म की बुवाई करना है ताकि उपज बेचने से लेकर अच्छे दाम मिलने उसे आसानी हो।


रकबा बढऩे की संभावना है
कृषि विभाग के मुताबिक इस बार हुई अच्छी बारिश के चलते गेहूं का रकबा बढऩे की संभावना है। जिसके तहत विभाग ने गेहूं की बुवाई का लक्ष्य 1 लाख 67 हजार हेक्टेयर निर्धारित किया है। जबकि पिछले 1 लाख 65 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी की गई थी। अधिकारियों का अनुमान है कि इस बार लक्ष्य से अधिक भी गेहूं की बुवाई हो सकती है। इसलिए किसान को बुवाई के समय गेहूं की उन्नत किस्म का ध्यान रखा जाए। क्योंकि शासन द्वारा गेहूं खरीदी के लिए लक्ष्य निर्धारित होता है


ऐसे में यदि किसान द्वारा पैदा किए गए गेहूं की बंपर आवक होती है तो किसान अपना संपूर्ण माल इन ई-उपार्जन केंद्रों पर नहीं बेच पाएगा। इसलिए किसान गेहूं की शरबती किस्म जैसे राज-4037, राज-4238, राज-4079, एचआई-1544 की बुवाई करे। इन किस्मों के गेहूं की गुणवत्ता उच्च स्तर की होने से इस गेहूं की मांग राज्य के बाहर दिल्ली, पंजाब में काफी अधिक होने से इनका मूल्य प्रति क्विंटल अधिक प्राप्त किया जा सकता है। स्थानीय मंडियों में व्यापारी गेहूं की शरबती किस्मों को प्रमुखता से खरीदते हैं।


विकासखंड गेहूं (लक्ष्य)
गुना 38900
बमोरी 39500
राघौगढ़ 37500
चांचौड़ा 23500
आरोन 28600


यह बोले जिम्मेदार
इस बार अच्छी बारिश की वजह से गेहूं का रकबा पिछली साल की तुलना में बढऩे की संभावना है। इसलिए उत्पादन भी बढ़ेगा। ऐसे में किसानों को गेहूं की उन्नत किस्म ही बोना है ताकि उसका दाम भी अच्छा मिल सके।
अशोक उपाध्याय, उपसंचालक कृषि कल्याण एवं विकास विभाग गुना