31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाट रोड के नाले से बड़े पुल तक पाथ-वे बनाने की तैयारी, दुकानदारों को करेंगे विस्थापित

हाट रोड के रपटे पर नहीं लगेगा जाम, दोनों तरफ सड़क का होगा विस्तार
3 min read
Google source verification
हाट रोड के नाले से बड़े पुल तक पाथ-वे बनाने की तैयारी, दुकानदारों को करेंगे विस्थापित

हाट रोड के नाले से बड़े पुल तक पाथ-वे बनाने की तैयारी, दुकानदारों को करेंगे विस्थापित

गुना. शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है कि हाट रोड के रपटे के सकरे होने से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। नपा ने हाट रोड के रपटे के विस्तारीकरण की योजना बनाई है। इसके तहत दस मीटर का यह रपटा 16-17 मीटर का होगा, यहां एक चौराहा भी बनेगा, जिससे चारों तरफ लोग आ-जा सकेंगे। इसके साथ ही रपटे के नाले से बड़े पुल तक के नाले को सौन्दर्यीकरण कराने का भी प्रस्ताव तैयार किया है, इसको स्वीकृति मिली तो रपटे के नाले से बड़े पुल तक के नाले पर दोनों ओर पाथ वे बनाए जाएंगे।

हनुमान चौराहे से हाट रोड रपटा तक सड़क तो कागजों में तीस फीट है, लेकिन सड़क के दोनों और दुकानदारों द्वारा कब्जा करने से यह रोड 15-15 फीट की है। जिससे आए दिन लगने वाले जाम को लेकर शिकायतें पहुंचती थीं। इस रपटे के विस्तारीकरण की योजना तैयार हुई। इसके लिए सीएम मॉनीटरिंग राइज योजना के तहत विधायक गोपीलाल जाटव के प्रस्ताव पर तीन करोड़ रुपए स्वीकृत हुए। इसका भूमि पूजन विधायक गोपीलाल जाटव और नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने विकास यात्रा के दौरान किया था।

-

पहले वाले प्लान पर काम और विरोध शुरू

सूत्र बताते हैं कि पहले वाले प्लान पर काम नगर पालिका ने शुरू कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को नपा की एक टीम मय जेसीबी के जरिए पहुंची और इस रपटे के विस्तारीकरण में बाधक बनने वाले दुकानों को हटाने की प्रक्रिया चालू की। नगर पालिका ने यहां के लगभग 19 दुकानदारों को दुकान खाली करने के नोटिस दिए गए हैं। दुकानदारों में नोटिस मिलने के बाद हड़कम्प है कि नगर पालिका ने उनको यहां से हटाया तो वे कहां जाएंगे, जबकि साठ साल से अधिक समय से नगर पालिका को किराया दे रहे हैं। जबकि नगर पालिका केवल चार-पांच लोगों द्वारा किराया जमा करना बता रही है। यह किराया भी बीते एक साल से नहीं दिया है। नगर पालिका यहां से हटाने वाले दुकानदारों को पुरानी कलेक्ट्रेट के पीछे बने हॉकर्स जोन में बसाना चाहती है, जबकि यहां के दुकानदार रोजगार के लिए यहीं दुकान देने की मांग पर अड़े हैं। इसको लेकर राजनीति भी जारी है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल कुछ पार्षदों व दुकानदारों के साथ प्रभारी कलेक्टर से मिलने पहुंचा और अपनी पीड़ा सुनाई।

-

जेसीबी मशीन के आगे लेट गए दुकानदार

रपटे पर दुकानदारों ने जब अपनी दुकानें नहीं हटाईं तो मंगलवार को दोपहर बाद नगर पालिका का अमला जेसीबी लेकर पहुंचा तो यहां कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया, एक-दो दुकानदार जेसीबी के आगे लेट गए, मामला बढ़ते देख पुलिस ने उन दोनों दुकानदारों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसके बाद दुकानदार अपनी-अपनी दुकान हटाते नजर आए।

ये है प्रस्तावित प्लान

नपाध्यक्ष के अनुसार इस रपटे के दोनों और 16-17 मीटर की सड़क होगी। यहां से एक रास्ता खटीक मोहल्ला, दूसरा रास्ता कोटेश्वर मंदिर की और, तीसरा रास्ता शीतला माता मंदिर, चौथा रास्ता सदर बाजार की तरफ होगा।

दूसरा प्लान

एनजीटी ने अनुमति दी तो रपटे से बड़े पुल तक ओवर ब्रिज बनाया जाए, नीचे से नाला बहता रहे, ऊपर से वाहन रपटे से बड़े पुल तक आ-जा सकें। इसके साथ ही सड़क के दोनों और दुकानें बना दी जाएं। जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

मिला कोर्ट से स्टे

हाट रोड रपटा स्थित दुकानों को नपा द्वारा हटाने के दौरान विवाद हुआ, दुकानदारों ने कोर्ट की शरण लेकर नपा की कार्रवाई पर स्टे ले लिया। चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश सोनू जैन की न्यायालय से जारी आदेश में नपा की पूरी कार्रवाई पर स्टे लगाया।
-