30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guna News: कपड़ों की दुकान के चेंजिंग रूम में छात्रा से ज्यादती, बहन के साथ कपड़े खरीदने आई थी

Girl Student Assault Case: पनवाड़ी हाट में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, कपड़े ट्रायल के दौरान हुई वारदात, दुकान के चेंजिंग रूम में घटना का आरोप, पुलिस ने अमन रघुवंशी पर मामला दर्ज किया।
2 min read
Google source verification
guna hindi news

girl student assault case in clothing store changing room, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर

Guna Girl Student Assault Case: मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में एक 11वीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना एक दुकान के चेंजिंग रुम की है। 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा अपनी बहन के साथ दुकान पर कपड़े खरीदने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि जब वो दुकान के चेंजिंग रूम में कपड़े ट्रायल के लिए गई तो वहां उसके साथ एक युवक ने ज्यादती की। बाद में पीड़ित छात्रा जब अपने घर पहुंची तो परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपी के द्वारा धमकाए जाने की शिकायत भी पुलिस में की है।

चेंजिंग रूम में छात्रा से ज्यादती

घटना 27 जुलाई की शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। तब छात्रा अपनी बहन के साथ पनवाड़ी हाट स्थित एके शिवहरे कपड़ा दुकान से कपड़े खरीदने पहुंची थी। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने कुछ कपड़े सिलेक्ट किए और उनका ट्रायल करने के लिए जब वो चेंजिंग रूम में गई तो दुकान में मौजूद युवक अमन रघुवंशी चेंजिंग रूम में घुस आया और पास ही बने एक कमरे में जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना के बाद छात्रा घर पहुंची और उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर आरोन थाने पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी अमन रघुवंशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया है। अब जाकर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है आरोपी पक्ष द्वारा उसे धमकाया जा रहा था इस वजह से अब जाकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।