जनवरी माह में किया था राष्ट्रपति से आग्रह
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से गुना का एक प्रतिनिधि मंडल जनवरी माह में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में मिलने गया था। वहां शिक्षा विद् संतोष अरोरा, दिलीप सक्सेना आदि ने एक छात्रावास के शिलान्यास करने के लिए गुना आने का आग्रह किया था, जिसको महामहिम ने स्वीकृति देकर जल्द आने का भरोसा भी दिलाया था। उक्त छात्रावास के लिए संतोष अरोरा ने अपनी निजी भूमि दान की है।