6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुना रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने में यात्रियों को आ रही परेशानी

महाप्रबंधक जबलपुर एवं रेल प्रबन्धक भोपाल को लिखा पत्रबताया, एक ही समय पर दो गाडियों के आने से यात्रियो की संख्या बढ़ जाती है

2 min read
Google source verification
गुना रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने में यात्रियों को आ रही परेशानी

गुना रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने में यात्रियों को आ रही परेशानी

गुना. रेलवे स्टेशन पर एकल टिकट खिडकी से यात्रियो को टिकट लेने में बहुत ज्यादा परेशानी आ रही है। इस समस्या को लेकर रेल महाप्रबंधक जबलपुर एवं रेल प्रबन्धक भोपाल को उपभोक्ता सलाहकार समित के सदस्य सुनील आचार्य ने पत्र लिखकर एवं मेल के जरिए अवगत कराया है।
जिसमें बताया है कि सुवह 10:15 पर बीना नागदा गाडी गुना आती है और उसी समय बनारस अहमदाबाद गाड़ी का गुना आगमन होता है। दोनो गाडियों का एक ही समय होने से यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। एकल खिडकी पर टिकट लेने वाले यात्रियों की लम्बी कतार लग जाती और उक्त गाडियों का स्टापेज 5 मिनट के उपरांत गाडियां गुना से निकल जाती है।
इस लिए सभी यात्रियों को एकल खिडकी से टिकट प्राप्त नही हो पाते हैं और वह टिकट लेने के चक्कर में गाड़ी चलने पर भाग कर गाड़ी पकडते हंै। ऐसे में कभी भी यात्रियो के साथ अनहोनी हो सकती है। इसलिए गुना स्टेशन पर यात्रियो की अधिक संख्या को और एक ही समय पर दो गाडियों की सवारियों के टिकिट वितरण को देखते हुए एटीव्ही मशीन चालू की जाए या दूसरी टिकट खिडकी खोली जाए। जिससे यात्रियो को टिकट लेने में सहूलियत हो और सरकार की कोविड गाइड लाइन एक फासले की दूरी का भी अमल हो।
सुनील आचार्य ने बताया कि यही नही बल्कि कोटा से बीना मेमू 06617 का समय गुना स्टेशन पर आने का दोपहर 12:40 है और यही समय अहमदाबाद से वनारस जाने बाली सावरमति का है। इस समय भी यात्रियों को एकल खिडकी से टिकट लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क ई यात्री तो लम्बी कतार देखकर बिना टिकट यात्रा करने पर विवश होते हैं और क ई यात्रियों की टिकट लेते समय ही गाड़ी निकल जाती है और कई यात्री टिकट लेकर भाग कर चलती गाड़ी पकडते हैं। जिससे उनके साथ दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
अब उक्त लाइन पर मेमू जैसी गाडियां चल रही हैं जो स्टेशन से ही तेज गति से चलने लगती हैं। अगर यात्री एकल खिडकी से टिकट लेकर भाग कर गाड़ी पकडेगा तो उसके साथ अनहोनी होना निश्चित है। यह सब परेशानियों को देखते हुए गुना स्टेशन पर एटीव्हीएम मशीन चालू करवायी जाए अथवा दूसरी टिकट खिडकी खोली जाए।
-