
मध्यप्रदेश से गुजरने वाले कई नेशनल हाईवे जाम...। यात्री हो रहे परेशान।
रविवार रात से शुरू हुई ट्रक, बस संचालकों की हड़ताल ने कुछ ही घंटों में मध्यप्रदेश में हाहाकार मचा दिया है। मध्यप्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिए गए हैं। कई स्थानों पर जबरन जाम कराने की घटना के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है, वहीं कई प्रदर्शनकारी जाम के दौरान वाहनों पर पथराव कर रहे हैं। वाहनों के नहीं चलने से आलम यह है कि कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं टैंकर नहीं आने के कारण पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो गई है, इस कारण पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।
केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में बनाए गए हिट एंड रन कानून के विरोध गुना जिले में भी देखने को मिल रहा है। यहां से गुजरने आगरा-मुंबई रोड स्थित रूठियाई बायपास पर टैंकरों, ट्रकों और बसों के पहिए थामकर चालकों ने जाम लगा दिया। इस जाम से दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम को खुलवाने पहुंचे अफसरों ने पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इस दौरान काफी देर तक हंगामे के स्थिति रही। जब चालकों की ओर से पुलिस पर पथराव हुआ तो पुलिस ने अपने बचाव में लाठियां चलाईं। इससे भगदड़ मच गई।
उधर गुना के जज्जी बस स्टैण्ड पर बसों का जमाव लगा था, इस कानून के विरोध में बसों के पहिए भी पूरी तरह थमे रहे। यहां आए यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान जाने के लिए बसें नहीं मिलीं तो उनको पैदल जाना पड़ा। वहीं कुछ ऑटो चालक हड़ताल में शामिल न होकर अपने ऑटो से सवारियां ढो रहे थे इसको देखकर हनुमान चौराहे और जय स्तम्भ चौराहे पर कुछ ऑटो चालकों से हड़ताल कर रहे ड्राइवरों की तीखी झड़प भी हुई। डीजल-पेट्रोल टैंकरों के चालकों की हड़ताल से डीजल-पेट्रोल की कमी एक-दो पेट्रोल पम्पों पर देखी गई, उनका कहना था कि आज शाम तक टैंकर नहीं आते हैं तो सुबह डीजल-पेट्रोल का संकट खड़ा हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः
रविवार से शुरू हुई हड़ताल
आपको बता दें कि प्रदेशभ भर में ट्रांसपोर्टरों ने नए कानून हिट एंड रन के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेशभर में न बसें चल रही हैं और न ही ट्रक और टैंकर। हड़ताल को हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि प्रदेशभर की स्थिति बदतर हो चली है। लेकिन नए कानून को रद्द कराने को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। सरकार की ओर से लागू किए गए इस नए कानून से नाराज तेल टैंकरों के ड्राइवरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है।
यह भी पढ़ेंः
भोपाल में पेट्रोल के दाम 160 रुपए पर पहुंचे
इधर, भोपाल से खबर है कि हिट एंड रन कानून के विरोध में पेट्रोल-डीजल के टैंकरों के पहिये थमने का असर एक ही दिन में दिखने लगा है। पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल की किल्लत तो शुरू हो गई है। इसके साथ ही अब यहां कई पेट्रोल पंप संचालकों ने उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है। यहां पेट्रोल 160 रुपए लीटर बिक रहा है।
क्या बोले लोग
भोपाल के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे रामस्वरूप का कहना है कि उन्होंने 108 रुपए के बजाय 160 रुपए लीटर पेट्रोल भरवाया है। जब रामस्वरूप से पूछा गया कि क्या उन्हें पेट्रोल की कीमतें बढऩे की खबर पढ़ी या सुनी है, तो इसके जवाब में उनका कहना था कि कहीं खबर नहीं है। वहीं उन्होंने इतना महंगा पेट्रोल सिर्फ इसलिए भरवाया कि उन्हें जरूरी काम निपटाना था। रामस्वरूप का कहना था कि उन्होंने पेट्रोल पंप पर जब महंगे पेट्रोल बेचने की बात का विरोध किया तो उनका कहना था कि पेट्रोल कम है और टैंकर नहीं आ रहे हैं। इसलिए पेट्रोल के रेट बढ़ाए हैं।
भोपाल के रोहित नगर फेज वन निवासी जब पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही उन्होंने 160 रुपए पर लीटर सुना तो वे चौंक गए। लेकिन अब वे पेट्रोल भरवा चुके थे, उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक से बात की तो पता चला कि पेट्रोल नहीं है और पेट्रोल टैंकर पंप नहीं आ रहे हैं। हड़ताल के कारण वे परेशान हो रहे हैं।
Updated on:
01 Jan 2024 02:20 pm
Published on:
01 Jan 2024 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
