
Hanuman Jayanti today
गुना. हनुमान जयंती शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाई जाएगी। टेकरी पर तीन दिवसीय मेला लगेगा। इसकी तैयारी गुरुवार को पूरी कर ली गईं। 5 लाख से अधिक भक्तों के आने का अनुमान है, इसलिए इंतजाम भी व्यापक स्तर पर किए हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से 300 जवान लगेंगे, जो मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए वाहनों की व्यवस्था भी संभालेंगे। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट ने पहली बार परिसर में 50 सीसीटीवी कैमरा लगाए हैं, जिनके माध्यम से गतिबिधियों पर भी नजर रखी जाएगी। दरअसल, हनुमान जयंती की तैयारी एक माह से की जा रही थीं। 43 डिग्री तापमान का अनुमान लगाकर इंतजाम किए। रास्ते में भक्तों को 100 स्थानों पर शीतल जल की प्याऊ और 50 स्थानों पर भंडारे के भी आयोजन होंगे। तैयारियों को लेकर कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, एसपी राहुल कुमार सहित पुलिस और प्रशासन की टीम चार दिन से लगी हुई है। गुरुवार को सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस टीआई उमेश मिश्रा के नेतृत्व में वाहनों के आने, पार्किंग स्थ और उनके जाने के मार्गों को चिन्हित करने में लगी रही।
हनुमानजी के 'हैप्पी बर्थडेÓ पर पहली आरती 4 बजे, 6 बजे के बाद पार्किंग बाइपास पर होगी
हनुमान जयंती पर पहली आरती सुबह 4 बजे होगी। इसके लिए सुबह 4 से 6 बजे के बीच दो पहिया वाहन चालकों को मंदिर तक वाहन ले जाने के लिए छूट रहेगी। अगर, इस बीच अधिक संख्या में वाहन पहुंचते हैं, तो उनको बीच में रोक दिया जाएगा। दरअसल, पुलिस ने वाहनों की पार्किंग बाइपास के नीचे खेतों में बनी है। यहां एक साथ 2 हजार से ज्यादा वाहनों को रखा जा सकेगा। इसलिए लिए रात से ही जवान तैनात कर दिए जाएंगे।
आंधी-तूफान से टूटी विद्युत लाइन
मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर से दो किमी एरिया में लाइट की व्यवस्था की है, लेकिन आंधी तूफान से टूट गई। कर्मचारियों ने लाइन को दुरस्त किया। मार्गों के अलावा, पार्किंग स्थल और खेतों में लाइट लगाई है।
तीसरी आंख से पहरा
परिसर में 50 सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से ये पहली बार होगा। कैमरों का कंट्रोल रूम भी है। परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस और समिति अलर्ट रहेगी।
टेकरी जा रहे हैं तो यह भी जान लें
-मंदिर परिसर में जूतों की रखने की व्यवस्था है। 1000 टोकन हैं। यहां राजेंद्र सिंह सलूजा 40 साल से भक्तों के जूते संभालते हैं।
-मंदिर के ऊपरी हिस्से में नालियल फोडऩे, अगरबत्ती जलाने और दीप लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। यहां पूर्व में आग लग चुकी हैं।
-पैदल जाने वाले भक्तों को मंदिर पहुंचने 505 सीढिय़ों और पहाड़ काटकर बनाए रास्ता खुला रहेगा। भक्त यहां जाने के साथ, इसी मार्गों से दर्शन लौट भी सकेंगे। आकर्षक झूलों का आनंद ले सकेंगे।
Published on:
19 Apr 2019 06:03 am
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
