
अगले 5 दिन 35 से 39 डिग्री के बीच रहेगा अधिकतम तापमान
गुना. मौसम और बारिश के लिहाज से अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 14 से 17 जुलाई तक बारिश न होना बताया है। वहीं 18 जुलाई को हल्की से माध्यम बारिश का अनुमान जताया है। यही नहीं इन दिनों अधिकतम तापमान भी 35 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। कुल मिलाकर पहले से ही बारिश की कमी से जूझ रहे लोगों की चिंताएं और अधिक बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा चिंता तो अन्नदाता को हो रही है, क्योंकि उसने काफी जतन करने के बाद महंगा बीज खरीदा और फिर महंगा डीजल खरीदकर किसी तरह बुवाई की है। ऐसी स्थिति में उसे भगवान से प्रार्थना करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आ रहा है।
-
चेतावनी
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुना विकासखंड में अगले पांच दिनों के दौरान आसमान में मुख्यत: बादल छाए रहेेंगे। आगामी सप्ताह हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमन 25 से 28 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सुबह के समय सापेक्ष आद्र्रता 52 से 76 प्रतिशत और दोपहर के समय 34 से 38 प्रतिशत के बीच रह सकती है। हवा की गति 11 से 18 किमी प्रति घंटा तक होने का अनुमान है।
-
सलाह
बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि सब्जियों, बगीचों और अन्य फसलों में पानी बचाने का ध्यान रखें। बुवाई के लिए मिट्टी में पर्याप्त नमी होना सुनिश्चित करके ही बुवाई करें। ऐसे क्षेत्र जहां अपर्याप्त वर्षा और मिट्टी में नमी कम हो वहां बुवाई स्थगित कर दें। वहीं जानवरों को बाहर चरने न जानें दें क्योंकि गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगाम सप्ताह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती ैहै।
-
अगले 5 दिन मौसम का पूर्वानुमान
मौसम कारक 14 जुलाई 15 जुलाई 16 जुलाई 17 जुलाई 18 जुलाई
वर्षा 0.0 0.0 0.0 0.0 8.8
अधिकतम 35.9 35.5 36.4 38.9 39.7
न्यूनतम 26.5 27.8 28.5 30.0 24.9
अधिकतम आद्र्रता 53 ५2 55 52 76
न्यूनतम आद्र्रता 38 36 38 34 37
हवा की गति 11.0 11.0 11.0 13.0 18.0
Published on:
14 Jul 2021 12:19 am
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
