28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के एवज में मतदाताओं को बांट रहे थे एक-एक हजार रुपए

पंचायत चुनाव :मुखबिर की सटीक सूचना और पुलिस की तत्काल कार्रवाई से रंगें हाथों पकड़ा गया आरोपीप्रचार सामग्री सहित एक लाख रुपए नकद बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Narendra Kushwah

•

Updated: 29 Jun 2022, 1:44 AM IST

गुना. मृगवास थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के एवज में मतदाताओं को रुपए बांटते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा है। जिसके कब्जे से प्रचार सामग्री सहित एक रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सटीक सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने की वजह से मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 171(बी), 188 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
एसपी के अनुसार मृगवास थाना पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत रामनगर लोधापुरा के ग्राम बडकुआ में एक व्यक्ति पंचायत चुनाव में अपने पक्ष की सरपंच पद प्रत्याशी को जिताने के उद्देश्य से उसे वोट देने के एवज में मतदाताओं को रुपए बांटने जा रहा है। इस सूचना पर मृगवास थाना पुलिस टीम तत्काल ग्राम बडकुआ पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति घूमता दिखा। जो पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया गया। आरोपी ने पूछताछ ने अपना नाम संतोष पुत्र कैलाशनारायण मीना उम्र 40 साल निवासी ग्राम वनेट थाना कुम्भराज का होना बताया । यही नहीं उसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह ग्राम पंचायत रामनगर लोधापुरा से सरपंच पद प्रत्याशी बीनवती सहरिया के पक्ष में वोट देने के लिए मतदाताओं को इनाम (रिश्वत) के तौर पर 1000-1000 रपए बांट रहा था । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ग्राम पंचायत धानवाड़ी से सरपंच पद प्रत्याशी बीनवती सहरिया के नाम की प्रचार सामग्री (पेम्पलेट) एवं मतदताओं को बांटने के लिए लाए गए एक लाख रुपए नकद जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी संतोष मीना द्वारा अपने पक्ष के सरपंच पद प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के एवज में मतदाताओं को रुपए बांटना तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करना पाए जाने पर आरोपी संतोष मीना के खिलाफ थाना मृगवास में धारा 171(बी), 188 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
-
इनका कहना
जिले में पंचायत एवं निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रुप से संपन्न कराने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर लोगों की गतिविधियों पर निगाहें रखने एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक व अनैतिक गतिविधि नजर आने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
पंकज श्रीवास्तव, एसपी