
जरा-सी बारिश में पुल पर आ जाता है पानी, बंद होगा 100 गांवों का रास्ता
गुना/फतेहगढ़. गुना को राजस्थान से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे क्रमांक-23 पर ग्राम बरसाती स्थित पुल इलाके के करीब 100 गांव के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इसकी मुख्य वजह है पुल की ऊंचाई बहुत कम होना। जिसके कारण जरा सी बारिश होने पर ही पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है। यदि बारिश का सिलसिला करीब एक घंटे तक चला तो समझो फतेहगढ़ क्षेत्र के 100 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर बीमार और गर्भवती महिलाओं को आती है। ऐसी स्थिति में इन्हें राजस्थान की ओर ही रुख करना पड़ता है। लेकिन यह दूरी 50 से 60 किमी पड़ती है।
बता दें कि ग्राम बरसाती पर बना यह पुल स्टेट कालीन समय का है। जो अब तक कई भीषण बारिश झेल चुका है। लेकिन इसका समय-समय पर मेंटनेंस नहीं किया गया। जिसके कारण यह पुल वर्तमान में बेहद क्षतिग्रस्त हालत में है। इस पुल से होकर एक नहीं बल्कि दो बड़ी नदी व 2 तालाबों का पानी जाता है। वहीं पुल की ऊंचाई सड़क से काफी कम है। यही वजह है कि बारिश के दिनों में 15 मिनट तेज पानी गिरने पर ही यह पुल चढ़ जाता है। चिंता की बात यह है कि बारिश के सीजन में जब रुक-रुककर लगातार पानी गिरता है तो फिर पुल के ऊपर से पानी उतरने में एक दिन से भी ज्यादा का समय लग जाता है। ज्ञात हो कि स्थानीय ग्रामीण पिछले कई सालों से बरसाती के पुल को ऊंचा करने तथा नया पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है।
-
बिना रेलिंग के पुल-पुलियाओं से खतरा
गुना को राजस्थान से जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर सबसे ज्यादा पुल-पुलिया हैं। बारिश के दिनों में इन पुल-पुलियाओं पर पानी आ जाता हैं। ऐसे में इन मार्गों से निकलना खतरनाक होता है। इस परेशानी को पुल की हालत ने और ज्यादा बढ़ा दिया है। गौर करने वाली बात है कि स्टेट हाईवे स्थित ग्राम झागर, फतेहगढ़ सहित अन्य स्थानों पर जो पुलिया हैं उन पर रेलिंग भी नही लगी हैं। जो पहले लगी थी वह बारिश के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
पुल पर पानी आने से इन गांवों का बंद हो जाता रास्ताजानकारी के अनुसार पुल पर पानी चढ़ने से फतेहगढ़, भिडरा, कुड़का, कपासी, विष्णुपुरा, राजपुरा, पाड़ोन, कुम्हारी, अनारथ, खर्राखेड़ा, झिरी, बीलखेड़ा, बावड़ीखेड़ा, जगेश्वरी, मामला, कोहन, आनापुरा, हमीरपुर, पाटी, अजरोड़ा, आनंदपुरा, चकपारशीखेड़ा सहित अन्य गांवों का रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है।
बारिश का सिलसिला करीब एक घंटे तक चला तो समझो फतेहगढ़ क्षेत्र के 100 गांवों का जिला मुख्यालय से पूरी तरह से संपर्क टूट जाता है। ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर बीमार और गर्भवती महिलाओं को आती है। ऐसी स्थिति में इन्हें राजस्थान की ओर ही रुख करना पड़ता है।
Published on:
27 Jun 2023 10:05 pm
बड़ी खबरें
View Allगुना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
