26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में महिलाओं का हंगामा, कलेक्ट्रेट में फाड़कर उतार दिए कपड़े, पुलिस से भी भिड़ीं

Deva Pardi death case Guna एमपी के गुना में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।

2 min read
Google source verification

गुना

image

deepak deewan

Jul 16, 2024

Women create ruckus over Deva Pardi death case in Guna

Women create ruckus over Deva Pardi death case in Guna

Women create ruckus over Deva Pardi death case in Guna एमपी के गुना में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में महिलाएं लामबंद होकर कलेक्ट्रेट जा पहुंची और हंगामा मचा दिया। दो दिन पहले एक पारदी युवक की पुलिस अभिरक्षा में मौत पर यह बवाल मचा। पुलिस पर आरोप लगाते हुए कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े फाड़कर उतार दिए। पारदी महिलाओं ने खूब गालियां भी बकीं। बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं का हंगामा देख पुलिस ने मौके पर वज्र वाहन बुला लिया है।

पुलिस कस्टडी में पारदी दूल्हे की मौत पर बवाल बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंच गईं और हंगामा मचा दिया। पुलिसकर्मियों से तीखी झड़पें हुई जिसके बाद झूमाझटकी में महिलाओं की चूड़ियां टूट गईं। पुलिसकर्मियों को भी खरोंचें आई। घटना में एक महिला का सिर फूट गया है।

यह भी पढ़ें :शादी में आने से कर दिया इंकार, फिर अंबानी परिवार ने किया कुछ ऐसा कि दौड़े आए पंडित धीरेंद्र शास्त्री

बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने महिलाओं की बात सुनने से इंकार कर दिया तो उन्होंने बाहर आकर हंगामा मचा दिया। कुछ महिलाओं ने अपने कपड़े फाड़े और उतार दिए। इस झूमाझटकी में टीआई को खरोंचे आईं। महिलाओं ने गालियों की बौछार की। महिलाओं के हंगामे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और वज्र वाहन बुला लिया गया।

इस बीच कलेक्टर ने महिलाओं को बुलाकर उनकी बात सुनी। महिलाओं का कहना है कि पुलिस झूठ बोल रही है कि देवा पारदी की मौत हार्ट अटैक से हुई। वह केवल 25 साल का था, उसे अटैक कैसे आ सकता है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की मारपीट के कारण देवा की मौत हुई।

क्या है पूरा मामला

रविवार को बीलाखेड़ी के देवा पारदी की बारात गुना के गोकुल सिंह चक्क के घर आनी थी। शादी की रस्में चल रही थीं। दूल्हे देवा ने शेरवानी पहनकर सेल्फी भी ली। तभी शाम 4.30 बजे झांगर चौकी पुलिस उसके घर पहुंची और चोरी के आरोप में देवा और उसके चाचा गंगाराम को पकडकर ले गई। बाद में देवा की मौत हो गई।

रविवार रात देवा की मौत की खबर सुनकर पारदी समाज जिला अस्पताल में एकत्रित हो गया। पुलिस कस्टडी में देवा की मौत पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। देवा की होने वाली दुल्हन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। उसकी चाची ने तो पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली जिसे बचाने में पुलिस के SDOP झुलस गए।