8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में आने से कर दिया इंकार, फिर अंबानी परिवार ने किया कुछ ऐसा कि दौड़े आए पंडित धीरेंद्र शास्त्री

dhirendra Shastri: अनंत अंबानी की शानदार शादी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने पारंपरिक सादे परिधान में पहुंच गए। धोती कुर्ते और खड़ाऊ पहने पंडित धीरेंद्र शास्त्री वहां सबके आकर्षण का केंद्र बन गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 16 Jul 2024, 12:48 PM IST

Bageshwar Baba Pandit dhirendra Shastri In Anant Ambani Wedding

Bageshwar Baba Pandit dhirendra Shastri In Anant Ambani Wedding

dhirendra Shastri In Anant Ambani Wedding: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी की चर्चा खत्म ही नहीं हो रही है। मुंबई में हुई इस भव्य शादी में पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। यहां एमपी के विख्यात कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। खास बात यह है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शादी में शामिल होने से विनम्रतापूर्वक इंकार कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया में चल रही कथा के कारण उनका आना संभव नहीं हो पा रहा था पर अंबानी नहीं माने। अंबानी परिवार ने स्पेशल प्लेन भेजकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बुला लिया।

अनंत अंबानी की शानदार शादी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने पारंपरिक सादे परिधान में पहुंच गए। धोती कुर्ते और खड़ाऊ पहने पंडित धीरेंद्र शास्त्री वहां सबके आकर्षण का केंद्र बन गए थे।

अनंत-राधिका को ‘चीलगाड़ी’ से आशीर्वाद देने पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार, चर्चाओं में हैं उनकी ये PHOTOS

पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस शादी में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आए थे। उनका ऑस्ट्रेलिया में हनुमंथ कथा का 17 जुलाई तक कार्यक्रम है। ऐसे में 13 जुलाई को अनंत अंबानी की शादी में उनका शामिल होना मुश्किल लग रहा था। इसी कारण उन्होंने शादी में आने से मना कर दिया पर अनंत अंबानी ने स्पेशल प्लेन भेजने की बात कही तो वे इंकार नहीं कर पाए।

ऑस्ट्रेलिया से स्पेशल प्लेन से शादी में आने के संबंध में खुद धीरेंद्र शास्त्री ने सारी बात बताई। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में कथा के दौरान जब शादी का निमंत्रण मिला, तो उन्होंने कहा कि वह नहीं सकेंगे। इस पर अंबानी परिवार ने उनके लिए स्पेशल प्लेन भेजने की बात कही तो उनसे मना करते नहीं बना।

यह भी पढ़ें : एमपी में बांकुर में बाढ़, ओंकारेश्वर का रास्ता बंद, बहा टेंकर- डूबा युवक, नर्मदा भी उफान पर

दरअसल अंबानी परिवार ने देशभर के साधु संतो को शादी में आमंत्रित किया था। पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भी आशीर्वाद देने के लिए आने को कहा तो उन्होंने बाद में आकर आशीर्वाद देने की बात कही। इस पर अनंत अंबानी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से कहा कि गुरुजी, आप कथा कीजिए, आपके लिए वहीं प्राइवेट जेट मिलेगा। आप तो बस तैयार रहिएगा…

इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री स्पेशल प्लेन 12 घंटे की यात्रा कर मुंबई आए और शादी में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेट को आशीर्वाद दिया। शादी से वे वापस ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए।