Flood in Bankur in MP Omkareshwar Road closed मध्यप्रदेश में कई जगहों पर तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदियां उफना गईं हैं। दमोह में एक युवक नदी में डूब गया है। इधर खरगोन, सनावद में जोरदार बारिश के कारण हालात खराब हो गए हैं। यहां बांकुर में बाढ़ आ गई जिससे नगरपालिका का एक टेंकर नदी में बह गया। सनावद-ओंकारेश्वर मार्ग बंद हो गया है। एमपी की जीवनरेखा नर्मदा में भी उफान आ रहा है।