
सीएम खट्टर का नहीं माना था आदेश, दोनों को किया सस्पेंड
चंडीगढ़. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्य में कोताही बरतने का सख्त संज्ञान लेते हुए सोनीपत नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता गौरव गुलिया तथा जुलाना नगर पालिका के सचिव ललित गोयल को तत्काल प्रभाव से निलम्बत करने के आदेश दिए हैं।
खट्टर नगर दर्शन पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने नगर दर्शन पोर्टल पर शहरी निकायों से सम्बंधित नागरिकों द्वारा विकास कार्यों से सम्बंधित भेजी गई मांगों और उन पर चल रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान विकास कार्यों के क्रियान्वयन में देरी तथा कुछ अनिमियतताएं पाए जाने पर उन्होंने उक्त दोनों अधिकारियों को निलम्बित करने के आदेश दिए।
समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें विकास कार्य
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सुविधाएं प्रदान करने के साथ सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके सुनिश्चित करना है। अधिकारियों और कर्मचारियों के स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें।
Published on:
28 Feb 2023 10:49 pm
बड़ी खबरें
View Allगुडगाँव
हरियाणा
ट्रेंडिंग
