
गुरू पूर्णिमा पर आश्रम हरी मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा
दिन में सत्संग रात को जागरण
सुबह पांच बजे महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव ने विधि विधान व मंत्रोच्चार के बीच ब्रह्मलीन गुरु स्वामी कृष्णदेव व ब्रह्मलीन दादा गुरु स्वामी अमरदेव की पूजा की। इस मौके पर आश्रम में भव्य सजावट की गई। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। दिन में सत्संग तो रात को जागरण में अनेक ख्याति प्राप्त कलाकारों ने गुरु महिमा का गुणगान किया।
मन मोह लिया सजावट ने
गुरुपूर्णिमा के मौके पर आश्रम में भव्य सजावट की गई। अशोक के पत्तों की बंदनवार द्वार पर लगाई गई। केले के पत्ते और फूलमालाओं को लगाया गया। आश्रम परिसर इत्र की गंध से महकता रहा। आश्रम की दरो दीवारें रात को रंग बिरंगे बल्बों की रोशनी से नहा उठी।
स्वामी धर्मदेव के शिष्यों अभिषेक, गोविंद, संजीव, तिलक राज व अन्य श्रद्धालुओं ने महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव का तिलक कर उनकी आरती उतारी। इस अवसर पर प्राचार्य मदन मोहन भट्ट, सुरेंद्र यादव, अधिवक्ता सुरेंद्र धवन, अनिल कालरा, विजय शास्त्री, अशोक शास्त्री, अजय व ओमप्रकाश बत्रा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Published on:
24 Jul 2021 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allगुडगाँव
हरियाणा
ट्रेंडिंग
