28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Naveen JaiHind : हरियाणा में ‘गायों के लिए खूटा गाड़’ अभियान चलाने वाले ने पत्नी के बाद अब राजनीति भी छोड़ी, जानिए क्यों?

व्यक्तिगत हालातों के चलते नवीन जयहिंद ने कुछ समय के लिए हर तरह की राजनीतिक सक्रियता से दूरी बना ली है।

2 min read
Google source verification
Naveen JaiHind :  हरियाणा में 'गायों के लिए खूटा गाड़' अभियान चलाने वाले ने पत्नी के बाद अब राजनीति भी छोड़ी, जानिए क्यों?

Naveen JaiHind : हरियाणा में 'गायों के लिए खूटा गाड़' अभियान चलाने वाले ने पत्नी के बाद अब राजनीति भी छोड़ी, जानिए क्यों?

चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने राजनीतिक व सार्वजनिक जीवन से ब्रेक ले लिया है ! उनकी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता से दूरी और निजी जीवन में चल रहे घटनाक्रम के बाद वह सार्वजनिक जीवन से दूर हो गए हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें पद से हटाए जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया गया है, लेकिन जयहिंद की सक्रियता बंद होने के कारण सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं हैं।
बताया जाता है कि पत्नी स्वाति मालीवाल से तलाक के बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं। इसके चलते उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य करीबियों से दूरी बना ली है।


अपने दम पर बनाया था मुकाम

पंडित नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी की कमान वर्ष 2014 में संभाली थी। एक मध्यमवर्गीय परिवार से उठे छात्र नेता रहे अरविंद केजरीवाल से 2008 से जुड़े हुए हैं अन्ना आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नवीन जयहिंद ने अपने बल पर पार्टी को हरियाणा में न केवल स्थापित किए बल्कि कई ज्वलंत मुद्दे उठाकर आम आदमी पार्टी को विपक्षी राजनीतिक दल के रूप में पहचान भी दिलाई।
हालांकि पार्टी राजनीतिक रूप से कोई बड़ी उपलब्धी तो हासिल नहीं कर पाई, लेकिन गायों के लिए खूटा गाड़ अभियान, किसानों जवान बेरोजगारी आदि मुद्दे उठाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी हरियाणा में स्थापित हुई थी।

पिछले दिनों उनकी पत्नी एवं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल के साथ तलाक होने के बाद पंडित नवीन जयहिंद ने सार्वजनिक जीवन से ब्रेक ले लिया है। इस तलाक के बारे में उनकी पूर्व पत्नी ने खुद ही ट्वीट करके बताया था जबकि नवीन जयहिंद आजतक इस मुद्दे पर खुलकर नहीं बोले हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता कम हो गई है।
सूत्रों के अनुसार व्यक्तिगत हालातों के चलते नवीन जयहिंद ने कुछ समय के लिए हर तरह की राजनीतिक सक्रियता से दूरी बना ली है।


हरियाणा की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें...
पंजाब की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें...

Story Loader