5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा: मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेंगे लैपटॉप

हरियाणा सरकार ने 2016-17 के दौरान 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले

less than 1 minute read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Apr 26, 2016

laptop

laptop

चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने 2016-17 के दौरान 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विभिन्न श्रेणियों से सम्बन्धित 500 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप देने का निर्णय लिया है।

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ये लैपटॉप राज्य मेरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत दिए जाएंगे, जिसके अन्तर्गत 150 रुपये प्रति विद्यार्थी 12 मास के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी बजाय लैपटॉप देने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस सुविधा के लिए लगभग 2.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च वहन करेगी।

उन्होंने बताया कि बोर्ड की मेरिट सूची में शीर्ष 100 विद्यार्थियों को उनकी जाति, लिंग या आर्थिक स्थिति पर विचार किए बिना 100 लैपटॉप दिए जाएंगे। इतने ही लैपटॉप सामान्य श्रेणी से सम्बन्धित शीर्ष छात्राओं को दिए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने बताया कि शीर्ष 100 छात्रों को भी लैपटॉप दिए जाएंगे और इतने ही लैपटॉप अनुसूचित जाति से सम्बन्धित छात्राओं को दिए जाएंगे। शेष 100 लैपटॉप बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों से सम्बन्धित विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

image