19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराणा प्रताप की 23 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण खट्टर

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंदसमारोह स्थल तक आने वाले प्रत्येक रास्ते पर पुलिसकर्मियों की रहेगी नजर

less than 1 minute read
Google source verification
महाराणा प्रताप की 23 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण खट्टर

महाराणा प्रताप की 23 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण खट्टर

गुरूग्राम. सोहना विधानसभा क्षेत्र के गांव सरमथला में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा 23 फीट ऊंची बनाई गई है। इसके बाद सोहना विधायक संजय सिंह के नेतृत्व में विकास रैली होगी। गौरतलब है कि लंबे समय के बाद होने वाली इस रैली में अच्छी भीड़ होने की उम्मीद हैं।

शुरू हुई तैयारी

समारोह स्थल पर भव्य पंडाल को 20 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में बिठाने के लिए वालिंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। स्थल पर तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री के दाएं ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच बनाया गया है। जबकि बाएं ओर विधायको, चेयरमैन तथा अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के लिए मंच बनाया गया है। मुख्य मंच से पंडाल में देखने पर दाहिनी तरफ पहले जोन में महिलाओं के लिए व्यवस्था की गई है। नजदीक ही 20 एकड़ में पार्किंग एरिया बनाया गया है।

यह भी रहेंगे उपस्थित

विकास रैली में केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह व कृष्ण पाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सुधीर सिंगला, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, विधायक राकेश दौलताबाद, विधायक दीपक मंगला, विधायक प्रवीन डागर, विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह व शारदा राठौर सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

गुडगाँव

हरियाणा

ट्रेंडिंग