10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुग्राम में उबर ड्राइवर को पर्सनल नंबर देना पड़ा भारी, नंबर ब्लाक कर देने पर भी अलग-अलग नंबरों से फोन लगाकर करता रहा परेशान,

Uber Driver Harassment: गुडगांव से एक अजीब मामला सामने आया है जहां एक कॉर्पोरेट महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उबर ड्राइवर को पिकअप लोकेशन के लिए अपना पर्सनल नंबर देना इतना भारी पड़ सकता था ऐसा सोचा भी नहीं होगा, जाने पूरा मामला।

3 min read
Google source verification
Delhi Murder Case

AI से बना प्रतीकात्मक फोटो

Uber Driver Harassment: गुड़गांव की रहने वाली एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल ने सुबह 4 बजे उबर ड्राइवर के साथ हुए अपने एक डरावने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने पैसेंजर सेफ्टी को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने पिकअप लोकेशन पर ड्राइवर से बात करने के लिए अपना पर्सनल नंबर साझा किया था, जिसके बाद ड्राइवर ज्यादा पैसे मांगने लगा और उससे गाड़ी से उतरने से भी रोकने की कोशिश करने लगा। इतना सब होने के बाद जब राइज पूरी हुई महिला अपने घर चली गई तो अलग-अलग नंबरों से फोन करके परेशान करने लगा। इस सब मामले की शिकायत महिला ने जब कंपनी से की तो उन्होंने इस पर एक्शन तो लिया लेकिन ये भी कहा कि ड्राइवर के साथ अपना मोबाइल नंबर शेयर न करें जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर गुस्सा करने लगे।

सोचा नहीं था कभी ऐसा कुछ पोस्ट करना पड़ेगा

गुडगांव की कॉर्पोरेट प्रोफेशनल संजना शर्मा जो की सेल्स मैनेजर हैं। उनका कहना है कि मैंने कभी सपने भी नहीं सोचा था कि मुझे कभी इस तरह की कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करनी पड़ेगी। अपनी पोस्ट में लिखती हैं आज सुबह 4 बजे मेरे साथ जो हुआ वो बेहद परेशान करने वाला था और पैसेंजर सेफ्टी को लेकर फिर सोचने पर मजबूर कर देता है।

क्या है पूरा मामला

पोस्ट में मामला समझाते हुए संजना बताती हैं कि मैंने सुबह-सुबह एक उबर राइड बुक की थी। अक्सर सुबह के समय राइड नहीं मिलती और मेरे साथ यही हुआ। कोई राइड ले नहीं रहा था और उबर का इन-ऐप कॉलिंग सिस्टम कनेक्ट नहीं हो पा रहा था, इसलिए मैंने अपना पर्सनल फोन नंबर शेयर कर दिया ताकि वह मुझ तक पहुंच सके। इसके बाद जो हुआ वो कभी किसी के साथ नहीं होना चाहिए। सबसे पहले तो ड्राइवर संमय का फायदा उठाते हुए ज्यादा पैसे मांगने लगा। मना करने पर ना गाड़ी से उतरने दिया और ना पैसे कम करने के लिए माना। वहां मैं असहज होने लगी और डर लगने लगा। सुबह के 4 बज रहे थे सड़कें खाली थी। इसलिए मैं बहुत परेशान हो गई।

नंबर ब्लॉक करने पर दूसरे नंबर से परेशान करने लगा

मामला राइड तक ही नहीं चला बल्कि मेरे घर आ जाने के बाद तक चलता रहा। संजना ने आरोप लगाया कि राइड के बाद भी ड्राइवर उनके पर्सनल नंबर पर लगातार फोन लगाकर परेशान किया। यहां तक की जब मैंने ब्लॉक कर दिया तो दूसरों के नंबर से फोन लगाकर परेशान किया। ये बुरा बर्ताव तो है ही साथ ही सीधे तौर हैरेसमेंट है। संजना का दावा कंपनी से शिकायत करने पर मदद नहीं की। संजना लिखती हैं उम्मीद के परे जवाब दिया कंपनी ने। घटना की पूरी जानकारी देने के बावजूद मुझे बताया गया कि मेरे अकाउंट से ऐसी कोई राइड जुड़ी ही नहीं है और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जब कोई कस्टमर अपनी सुरक्षा और हैरेसमेंट की शिकायत करता है, तो उसे इस तरह खारिज नहीं किया जाना चाहिए।

कंपनी की जिम्मेदारी है यूजर्स की रक्षा

उन्होंने आगे कहा एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो रोज लाखों राइड्स संभालता है, उसकी जिम्मेदारी है कि वह अपने यूजर्स की रक्षा करे खासकर तब जब मामला धमकी, अनचाहे कॉल्स और पर्सनल सेफ्टी से जुड़ा हो। मैं इसे सबके सामने इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा को हल्के में नहीं लिया जा सकता। किसी को भी उस सर्विस का इस्तेमाल करते हुए असुरक्षित महसूस नहीं होना चाहिए, जिस पर उन्होंने भरोसा किया है। मुझे उम्मीद है कि उबर इंडिया इस मामले की गंभीरता से जांच करेगी और तुरंत एक्शन लेगी।

बड़ी खबरें

View All

गुडगाँव

हरियाणा

ट्रेंडिंग