10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gurugram Encounter: जहां ढेर हुए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर, मौके के सामने आए विजुअल्स

Gurugram Encounter: गुरुग्राम के सुशांत लोक में हुए एनकाउंटर के बाद मौके के विजुअल्स सामने आए हैं। इस कार्रवाई में दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर मारे गए, जबकि एक घायल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Gurugram Encounter

गुरुग्राम एनकाउंटर के बाद के मौके के विजुअल्स (Photo-ANI)

Deepak Nandal Gang Encounter: गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में शुक्रवार तड़के हुए एनकाउंटर के बाद अब मौके के विजुअल्स सामने आए हैं। वीडियो में वह जगह साफ दिखाई दे रही है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इलाके में अब भी भारी पुलिस बल तैनात है और जांच जारी है। जानाकारी के अनुसार इसी एनकाउंटर में विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर मारे गए और एक बदमाश घायल है।

बदमाशों की साजिश को किया नाकाम

पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद बदमाश एक कार में इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम उनकी तलाश में जुट गई। इसी बीच बदमाश एक बड़े कारोबारी के घर पहुंच गए, जिन्हें काफी समय से विदेश में बैठे गैंगस्टर की ओर से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाश SGT यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे के घर पर फायरिंग करने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले कि वे अपनी साजिश को अंजाम दे पाते, पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया।

सरेंडर के लिए कहने पर बदमाशों ने शुरू की फायरिंग

एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को पहले आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर ही गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस ने भी खुद की सुरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पांचों बदमाश घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। एक आरोपी का इलाज जारी है। वहीं इस कार्रवाई में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

मौके से हथियार बरामद

एनकाउंटर खत्म होने के बाद पुलिस ने मौके की अच्छी तरह तलाशी ली, जिसमें कई अवैध हथियार बरामद किए गए। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फॉरेंसिक टीम हर छोटे-बड़े सबूत को जुटाने में लगी है। सामने आए विजुअल्स में भी पुलिसकर्मी लगातार जांच करते और पूरे इलाके की निगरानी करते नजर आ रहे हैं। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश में और कौन लोग शामिल थे, बदमाशों के पास हथियार कहां से आए और दीपक नांदल गैंग का नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

गुडगाँव

हरियाणा

ट्रेंडिंग