17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता के 60वें जन्मदिन पर घर आने वाली थी बेटी, नए फ्लैट में पूजा की थी तैयारी, उससे पहले ही मसूरी के होमस्टे से आई मौत की खबर

Mussoorie Death Case: गुरुग्राम में नौकरी करने वाली एक आईटी प्रोफेशनल की मसूरी के एक होमस्टे में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। होमस्टे के कमरे से खून के निशान, फर्श पर पेशाब और शराब की बोतलें मिली हैं, जाने क्या पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
Radha Gayatri Death,

पी राधा गायत्री और उनके पति सौम्या श्रीचरण photo@raviprakash

Gurgaon Techie Death case: विशाखापट्टनम की निवासी और गुरुग्राम में काम करने वाली 27 साल की आईटी प्रोफेशनल राधा गायत्री की मसूरी के एक होमस्टे में रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। अचानक बेटी गायत्री की मौत की खबर सुनकर घर वाले सदमे में हैं, लेकिन गायत्री के पिता पारुपुडी सुधाकर का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि बेटी को मारने के लिए किसी ने साजिश रची है और किसी पर कोई शक भी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक गायत्री विजाग की रहने वाली थी और नौकरी के कारण गुरुग्राम शिफ्ट हो गई थी। गायत्री अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ मसूरी घूमने गई थी। श्रीचरण ने पुलिस को बताया कि वे सुबह करीब 3:30 बजे सो गए थे। उन्होंने कहा कि जब वे सुबह जागे, तो अपनी पत्नी को पेशाब के ढेर में बेसुध पाया और उनकी नाक से खून बह रहा था। शव फर्श पर मिला और बेडशीट पर खून के धब्बे दिखे। वहीं, पुलिस को होटल के कमरे में शराब की खाली बोतलें और खाने-पीने का कुछ सामान भी मिला।

पति-पत्नी दोनों ही आईटी प्रोफेशनल

पति सौम्या श्रीचरण भी आईटी प्रोफेशनल हैं और फिलहाल पुणे में काम करते हैं। दोनों मूल रूप से विजाग के ही रहने वाले थे। रविवार रात गायत्री और सौम्या श्रीचरण मसूरी के एक होमस्टे में रुके हुए थे। सोमवार सुबह मसूरी पुलिस को होमस्टे में गायत्री की मौत की खबर मिली। इस घटना की जानकारी मिलने पर, गायत्री के पिता पारुपुडी सुधाकर, जो सेना से रिटायर्ड हैं, मंगलवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मसूरी पहुंचे।

एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी

वहीं, इस घटना को लेकर मृतक महिला के पिता ने बताया कि गायत्री और श्रीचरण की शादी पिछले साल 8 नवंबर को हुई थी। विजाग में पेंडुर्थी इलाके की चिन्नामुशिदिवाड़ा कॉलोनी में घर था जहां दोनों रहते थे। गायत्री के रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों 18 जून को विजाग आने वाला था ताकि 19 जून को सुधाकर के 60वें जन्मदिन के जश्न में शामिल हो सके। उन्होंने शादी से कुछ महीने पहले विजाग में एक फ्लैट भी खरीदा था, और सुधाकर की प्लानिंग थी कि 19 जून के बाद इस नए फ्लैट में जोड़े के साथ पूजा-पाठ करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

गुडगाँव

हरियाणा

ट्रेंडिंग