
photo x user @ashwinsharma
Delhi Malviya Nagar hotel fire:दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के होटल फ्लोरिश स्टे में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे में कुल 22 लोगों की मौत हो गई थी और कुछ लोग गंभीर रूप से घाटल हो गए थे। हादसे के बाद से कुछ के घर में अब कमाने वाला कोई नहीं बचा तोे कुछ का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। इसी बीच उन बेसहारा लोगों की मदद के लिए सामने आई दिल्ली की एक महिला नफीसा जो भीषण अग्निकांड के पीड़ितों, उनके परिजनों और बचाव कर्मियों के लिए पिछले कई दिनों से घायलों के तीमारदारों और जरूरतमंदों को दोनों समय का ताजा भोजन खिलाकर इंसानियत की एक बेहतरीन मिसाल पेश कर रही हैं।
होटल की ऊपरी मंजिलों से आग की ऊंची लपटें और काला धुआं के कारण कई लोग अंदर फंसे हुए थे और जान बचाने के लिए खिड़कियों और छतों से चीख चीख मदद के लिए गुहार लगा रहे थे। हर तरफ अफरातफरी और चीख-पुकार मची थी। ऐसे में अपनी जान और नुकसान की परवाह किए बिना, एक आम दुकानदार ने इंसानियत की वो मिसाल पेश की जिसे देख हर कोई हैरान है। हम बात कर रहे हैं रियाजुद्दीन की, जिन्हें लोगों की जान बचाने के लिए अपनी दुकान के दो लाख के गद्दे दाव पर लगाकर कई लोगों की जान बचा ली।
सरकारी मदद पहुंचने से पहले ही इलाके के कई लोग लोगों की जान बचाने के लिए मैदान में उतर गए थे। रियाजुद्दीन मंसूरी और उनके बेटे अरमान के अलावा आमिर खान, मोहम्मद शोएब, इसरार खान, वसीम राजा और मोहम्मद अफजल भी ऐसे लोग हैं, जिन्होंने बिना किसी चीज की परवाह किए लोगों की मदद की थी।
3 जून की दिल्ली के हौजरानी इलाके के फ्लोरिश स्टे होटल में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते पूरे होटल में धुआं भर गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई मेहमान अपने कमरों में फंस गए और कुछ लोग खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश करते रहे। हालात इतने खराब हो गए थे कि कुछ लोगों को जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग तक लगानी पड़ी। इस दर्दनाक हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 9 भारतीय और 12 विदेशी लोग शामिल थे। जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच तेज कर आरोपी होटल मालिक के पांच होटल पर ताला लगवा दिया था और होटल मालिक के साथ फरार मैनेजर को भी हिरासत में कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
Updated on:
16 Jun 2026 06:13 pm
Published on:
16 Jun 2026 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
