3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHOTOS: सुलगती इमारत, चीखें और धुएं का गुबार, देखें दिल्ली अग्निकांड का खौफनाक मंजर

नई दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल और एक रेस्टोरेंट वाली मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग लग जाने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

3 min read
Google source verification
delhi restaurant fire accident

PHOTO IANS

Malviya Nagar Fire: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने कई परिवारों को हमेशा के लिए तबाह कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई थी। होटल के ऊपरी कमरों में मौजूद लोग जान बचाने के लिए कमरे की खिड़कियों के कांच तोड़कर मदद की गुहार लगा रहे थे। कुछ तो दूसरी-तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए और बुरी तरह जख्मी हो गए। चारों तरफ फैले धुएं और लपटों के बीच कई लोग बालकनी और छत पर फंस गए और जान बचाने के लिए नीचे कूदने लगे।

इस बेहद नाजुक मोड़ पर आस-पास के रहवासियों ने गजब की सूझबूझ दिखाई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अपने घरों से गद्दे निकालकर नीचे बिछा दिए, जिससे ऊंचाई से गिरे लोगों की जान बच गई। इसी बीच एक मां अपने मासूम बच्चे को सीने से लगाकर तीसरी मंजिल से कूद गई। हादसे में मां-बच्चे दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

बहुमंजिला इमारत में लगी में भीषण के बाद घटना स्थल का मुआयना करते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञ। इस घटना में कम से कम 21 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

तस्वीर में दमकलकर्मी जले हुए मलबे के बीच एक घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो इस हादसे की भयावहता को दिखाता है।

दिल्ली के मालवीय नगर में हुए इस भीषण और रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर जिसमें एक विदेशी महिला बंद खिड़की में से रोते बिलखते हुए मदद मांगते दिखाई दे रही है।

भीषण आग और धुएं के गुबार के बीच से एक बेबस महिला को सुरक्षित बाहर निकालते स्थानीय लोग। होटल की ऊपरी मंजिलों से जान बचाने के लिए नीचे कूदे लोगों को बचाने में स्थानीय निवासियों ने मसीहा बनकर गजब की सूझबूझ और इंसानियत दिखाई।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग