6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आधी रात को कौन फोन किया है?’, गुरुग्राम में गुस्साए पति ने स्कार्फ से गला घोंटकर पत्नी की कर दी हत्या

Husband Kills Wife Gurugram: गुरुग्राम के मानेसर में चरित्र पर शक के चलते पति नरेंद्र ने अपनी पत्नी काजल की स्कार्फ से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त उनके चार बच्चे छत पर सो रहे थे।

2 min read
Google source verification
husband strangled his wife

AI से बनाया हुआ प्रतीकात्मक फोटो

Gurgaon Wife Murder Case: साइबर सिटी गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर बांस अलियार गांव में एक पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात उस वक्त की गई जब आरोपी ने अपनी पत्नी को आधी रात को किसी से फोन पर बात करते हुए देख लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

छत पर सो रहे थे 4 बच्चे, नीचे पति ने उतारा मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 37 सला के नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि मृतका की पहचान उसकी 36 साल की पत्नी काजल देवी के तौर पर की गई है। यह दंपति मूल रूप से मजदूर हैं और आईएमटी मानेसर के बांस अलियार गांव में एक किराए का कमरा लेकर अपने चार बच्चों के साथ रह रहे थे। बुधवार की रात जब इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया, तब दंपति के चारों बच्चे मकान की छत पर सो रहे थे और उन्हें नीचे हो रही इस खूनी अनहोनी की भनक तक नहीं लगी।

मजदूरी करते थे दोनों, अक्सर होता था विवाद

जांच में सामने आया है कि नरेंद्र और काजल दोनों ही एक निजी कंपनी में मजदूरी का काम करते थे। काजल रोज की तरह रात 8 बजे तक काम खत्म कर घर लौट आती थी, जबकि नरेंद्र अक्सर आधी रात को घर पहुंचता था। आरोपी नरेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता था।

फोन देने से किया मना, तो स्कार्फ से घोंट दिया गला

बुधवार की आधी रात को जब नरेंद्र काम से घर लौटा, तो उसने काजल को किसी से फोन पर बात करते हुए देखा। उसे शक हुआ कि काजल किसी अन्य पुरुष से बात कर रही है। गुस्से में आगबबूला होकर नरेंद्र ने काजल से तुरंत उसका फोन मांगा, लेकिन काजल ने फोन देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी कहासुनी और विवाद शुरू हो गया। गुस्से और शक के अंधी दौड़ में नरेंद्र ने आव देखा न ताव, पास ही रखे एक स्कार्फ को उठाया और काजल के गले में लपेटकर उसे तब तक खींचा जब तक कि उसकी सांसें नहीं थम गईं। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया।

केस दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका की बहन की शिकायत पर आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र के खिलाफ हत्या की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मृतका काजल के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी नरेंद्र को अदालत (कोर्ट) में पेश करने की तैयारी कर रही है और वारदात के संबंध में उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

गुडगाँव

हरियाणा

ट्रेंडिंग