
आज की तकनीकी दुनिया में किसानों के लिए नए और उपयोगी साधनों का उपयोग कृषि में अधिक समृद्धि प्राप्त करने के लिए हो रहा है। ऐप "खेतईज़ी (KhetEase)" एक ऐसा उपाय है जो किसानों को उनके कृषि कार्यों को और भी सरल और लाभकारक बनाता है, और इस ऐप के जरिए किसान बिल्कुल मुफ्त में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यह ऐप अनेक फीचर्स के साथ आता है जो किसानों के लिए एक सहायक बनते हैं। यहाँ कुछ मुख्य फीचर्स शामिल हैं, जिससे किसान अपने खेत और जीवन को अधिक समृद्ध बना सकता हैं।
1) वर्तमान मंडी भाव: इसके माध्यम से किसान वर्तमान लोकल मंडी दरों को भी देख सकते हैं जो सरकार द्वारा तय की होती हैं, इससे उन्हें उनके फसल की सही कीमत का ज्ञान होगा।
2) बीज और फर्टिलाइजर कैलकुलेटर: आपके खेत के क्षेत्रफल अनुसार यह ऐप आपको बता देगा की आपके खेत में कितने फर्टिलाइजर और बीच का इस्तेमाल होना है, इस गणना से किसानों को काफी मदद मिल सकती है।
3) एआई (AI): किसान अपने कृषि से संबंधित सवाल ऐप के माध्यम से पूछ सकते हैं और विशेषज्ञ सलाह प्रदान कर सकते हैं।
4) लाभ हानि कैलकुलेटर: किसान अपने कृषि उत्पादन की लाभ-हानि की गणना कर सकते हैं जो उन्हें अधिक समझदार बनाती है।
5) क्रॉप डिसीज कैमरा: इसके माध्यम से, किसान किसी विशेष फसल की बीमारी को पहचान सकते हैं और उपचार की दिशा में मदद प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें समय रहते यह ज्ञात हो जायेगा की किस उपाय से उनके फसल को बचा सकते है।
6) सरकारी योजनाएं और सब्सिडी: यह ऐप सरकार की कृषि योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी प्रदान करता है।
इस ऐप को डिजिट्रॉक्स (DGtrox) द्वारा बनाया गया है जिसमें सौरव कुमार (Sourav Kumar) और रवींद्र केले (Ravindra Kele) का योगदान हैं, युवा उधमी सौरव कुमार पेशे से एक लेखक भी हैं जिन्होनें अपने कार्यशैली से युवाओं को डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, और अब किसानों के लिए बिलकुल मुफ्त में "खेतईज़ी (KhetEase)" के जरिए एक ऐसा मंच बना दिया जिससे किसान मुफ्त में कई लाभ एक जगह प्राप्त कर सकते है।
Published on:
01 Nov 2023 11:25 pm
बड़ी खबरें
View Allगुडगाँव
हरियाणा
ट्रेंडिंग
