18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्थडे पार्टी, शराब और फिर रेपकांड…19 साल की महिला दोस्त को बनाया शिकार, नशे में दिया वारदात को अंजाम

Gurugram: गुरुग्राम में जन्मदिन की पार्टी के दौरान 19 साल की युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पार्टी में नशे की हालत में एक युवक ने युवती को बहाने से एकांत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

2 min read
Google source verification
A young man raped his female friend at a birthday party in Gurugram

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मदिन के बहाने से एक 19 साल की युवती के साथ रेप किया गया। दरअसल, बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी का आयोजन किया गया था। कई दोस्तों को आमंत्रित किया गया, जिसमें महिला और पुरुष दोस्त शामिल थे। इस दौरान पार्टी में जमकर शराब का जाम भी छलका, लेकिन इसी बीच पार्टी में शामिल एक युवक ने एक युवती को बहाने से एकांत में लेकर गया और नशे की हालत में उसके साथ घिनौना काम किया। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर लड़की शोर मचाई तो सबका ध्यान उधर गया। अभी कोई हंगामा हो इसके पहले ही आरोपी पार्टी से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि यह पूरी घटना गुरुग्राम में सेक्टर-33 स्थित एक सोसाइटी की है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती 19 साल की है और वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती है। शनिवार को उसके दोस्त का जन्मदिन था, जिसके लिए पार्टी का आयोजन था। युवती दोस्त के बुलाने पर उसके फ्लैट पर चली गई। वहां, उपस्थित सभी लोग जमकर शराब पी रहे थे। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिव्यम भी पीड़िता के दोस्त के जरिए वहां पर मौजूद था। पार्टी चल रही थी और देर रात भी हो गई थी। आरोप है कि तभी युवक पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा और फिर उसे फ्लैट के सुनसान जगह पर ले गया, जहां पर उसकी नशे में होने का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया।

BNS की धारा के तहत मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपने मित्र को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मौके पर शोर मचता देख आरोपी वहां से भाग निकला। इस दर्दनाक हादसे से गहरे सदमे में होने के बावजूद, पीड़िता ने अगले दिन हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस शिकायत को आधार बनाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान भी कलमबद्ध किए गए।

न्यायिक हिरासत में आरोपी

पुलिस के अनुसार, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ और जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि वारदात के समय आरोपी नशे के अत्यधिक प्रभाव में था। फिलहाल, अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।