28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुग्राम में रफ्तार का कहर: बेकाबू थार ने नाना और दो मासूमों को कुचला, तीनों की मौत

Gurugram Accident News हरियाणा के गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार की टक्कर से दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो मासूम बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके नाना ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification
Uncontrolled Thar crushes grandfather two children Gurugram killing all three

AI से बानई गई थार की फोटो

Gurugram Accident News: हरियाणा में गुरुग्राम के पटौदी स्थित खोड गांव में शुक्रवार रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ, जहां एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने दो मासूम बच्चों और उनके नाना को बेरहमी से कुचल दिया। राजस्थान के भिवाड़ी निवासी 53 वर्षीय सुभाष अपने दो नातियों, 8 वर्षीय जायद और 10 वर्षीय ईशांत के साथ अपने रिश्तेदारों से मिलकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई बेकाबू कार ने उन्हें इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों कई फुट दूर जा गिरे। इस भीषण हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना में शामिल महिंद्रा थार को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टक्कर के समय गाड़ी की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा हुआ। हालांकि, आरोपी चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा, लेकिन पुलिस ने गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर उसकी पहचान कर ली है। पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और दावा किया जा रहा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले में पुलिस का बयान

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान के भिवाड़ी निवासी सुभाष अपने दो मासूम नातियों के साथ पटौदी के खोड गांव में अपने भाइयों से मिलने आए थे। शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे, जब वे लोकरा रोड से होते हुए वापस घर की ओर पैदल लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित महिंद्रा थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क से कई फुट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल थार वाहन को घटनास्थल के पास से ही जब्त कर लिया है, लेकिन आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने गाड़ी के दस्तावेजों और नंबर प्लेट के जरिए आरोपी की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।