
कुलभूषण के निष्कासन की जानकारी नहीं: गुर्जर
गुरुग्राम. हरियाणा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज को पार्टी ने 3 महीने पहले ही निकाल दिया था, लेकिन केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कुलभूषण को भाजपा से निकालने की जानकारी ही नहीं है।
दरअसल, हुआ यूं कि गुरुग्राम में प्रेस वार्ता के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान पार्टी से निष्कासित पूर्व भाजपा अध्यक्ष कुलभूषण भी मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को दिखाई दे गए। आमाना सामना हुआ तो दोनों नेताओं में आपस में एक दूसरे का हालचाल पूछा। जब मीडिया कर्मियों ने कहा कि कुलभूषण भारद्वाज को भाजपा ने 6 साल के लिए निष्कासित किया हुआ है तो मंत्री बोले अरे भारद्वाज को किसने निकाला कब निकाला मुझे इसकी जानकारी नहीं है। यह बहुत पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी के लिए अच्छा काम किया है। इस दौरान दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक चर्चा हुई।
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की उठाई थी आवाज
भाजपा से निष्कासित पूर्व जिला अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज ने हरियाणा सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर आवाज बुलंद की थी और गुरुग्राम में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री से पाबंदी लगाने की मांग की थी। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा को भी गुरुग्राम में चल रहे भ्रष्टाचार की जानकारी दी थी।
Published on:
23 Oct 2021 12:13 am
बड़ी खबरें
View Allगुडगाँव
हरियाणा
ट्रेंडिंग
