20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा में 395 संस्कृत शिक्षकों की पदोन्नति

हरियाणा में वर्ष 2007 से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 395 पीजीटी संस्कृत शिक्षकों के पदोन्नति के आदेश जारी कर दिये गये हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
हरियाणा में 395 संस्कृत शिक्षकों की पदोन्नति

हरियाणा में 395 संस्कृत शिक्षकों की पदोन्नति

हरियाणा में वर्ष 2007 से पदोन्नति का इंतजार कर रहे 395 पीजीटी संस्कृत शिक्षकों के पदोन्नति के आदेश जारी कर दिये गये हैं। आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा राज्य संस्कृत अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद कौशिक के नेतृत्व में समूचे प्रदेश से आये संघ के पदाधिकारियों और संस्कृत शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल के आवास पर पहुंच कर उनका आभार व्यक्त किया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन शिक्षकों की लम्बे समय से यह मांग थी। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है जिसमें हमारे वेद, उपनिषद और अन्य धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान निहित है। राज्य सरकार का सदैव यह प्रयास रहेगा कि यह ज्ञान लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा को और अधिक बढ़ावा मिलना चाहिये, जिसके लिये सरकार प्रयासरत है। संस्कृत एक वैज्ञानिक भाषा है तथा पूरी दुनिया ने इस तथ्य को स्वीकार किया है। समय आने पर यह दुनिया की भाषा बनेगी।