30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिगांव की महिला को मृत दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन कर दी बंद

-पेंशन के लिए दर-दर की ठोकर खा रही वृद्धाफिरोजपुर झिरका. गांव तिगांव की एक महिला को मृत दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन बंद करने का मामला प्रकाश में आया है। पेंशन बनवाने वृद्धा दर-दर की ठोकरें खा रही है। वृद्धा ने नूंह जिला समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर शिकायत दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुडगाँव

•

image

Satyendra Porwal

•

Updated: 18 May 2022, 12:47 AM IST

sada

नूरनिशां की पेंशन की पासबुक,नूरनिशां की पेंशन की पासबुक

तिगांव की नूरनिशां पत्नी दीनू ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन 2015 में बनी थी। पेंशन आइडी &186877 है। फरवरी 2022 तक नियमित पेंशन खाते में आई। मार्च 2022 में पेंशन खाते में नहीं आई। उसने आधार कार्ड से जांच करवाई तो विभाग ने 15 अप्रेल 2022 से उसे मृत घोषित कर पेंशन बंद कर दी। नूरनिशां का कहना है कि वह अभी भी जिंदा है। आधार कार्ड़ के अनुसार उसकी जन्म तिथि एक जनवरी 1945 है और उसकी उम्र्र लगभग 77 वर्ष है। इसने कहा कि वह बहुत ही गरीब परिवार से है और वृद्धापेंशन के मिलने से उसको बहुत सहारा मिल रहा था। इस बुर्जुग महिला ने जिला समाज कल्याण अधिकारी नूंह से मांग की है कि उसकी वृद्धावस्था पेंशन को पुन: बहाल कर उसके खाते में उसी तरह से प्रति माह डलवाएं जिस तरह से पहले उसके खाते में डाली जा रही थी। तिगांव के सरपंच आबिद हुसैन ने बताया कि नूरनिशां अभी जिंदा है। पता नहीं किस वजह से और किसने इस बुर्जुग महिला को मृत दिखाकर इसकी पेंशन को बंद करवाया है।
नूरनिशां बोली, अभी वह जिंदा है
तिगांव सरपंच आबिद हुसैन ने बताया कि नूरनिशां जिंदा है। पता नहीं किस वजह से और किसने मृत दिखाकर पेंशन बंद करवाई है। आधार कार्ड के अनुसार जन्मतिथि एक जनवरी 1945 है। वह 77 वर्ष की है।

वर्जन...
नूंह कार्यालय से किसी की भी पेंशन होल्डर की पेशंन बंद नहीं की जाती है। स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में जाकर नूरनिशां के आधार कार्ड को मृत व्यक्ति के नाम से हटवाने के बाद पेंशन बहाली हो जाएगी।
सरफराज खान, जिला समाज कल्याण अधिकारी नंूह।